Weather Update : Tricity में बारिश से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में अाई गिरावट Chandigarh News

बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लाेग घराें में दुबके रहे। सुबह स्कूली बच्चाें अाैर कामकाजी लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:58 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:01 PM (IST)
Weather Update : Tricity में बारिश से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में अाई गिरावट Chandigarh News
Weather Update : Tricity में बारिश से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में अाई गिरावट Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में मध्यरात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश से माैसम ने अचानक करवट ली है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।

बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लाेग घराें में दुबके रहे। सुबह स्कूली बच्चाें अाैर कामकाजी लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। बुधवार को शहर में बादल छाए रहे थे। इसके साथ ही शाम के समय धुंध भी देखने को मिली। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

दो दिन पंजाब और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश होगी। वहीं पहाड़ों में इस दौरान बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर शहर पर भी दिखाई देगा और शहर में ठंड बढ़ सकती है। बारिश होने के साथ ही पॉल्यूशन लेवल में भी कमी देखने को मिल रही है। वहीं इसके बाद रविवार को धुंध भी दस्तक दे सकती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी