श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सुखना लेक पर नहीं होगा लाइट एंड साउंड शो

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सुखना लेक पर लाइट एंड साउंड शो नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:50 PM (IST)
श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सुखना लेक पर नहीं होगा लाइट एंड साउंड शो
श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सुखना लेक पर नहीं होगा लाइट एंड साउंड शो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सुखना लेक पर लाइट एंड साउंड शो नहीं होगा। सुखना लेक को वैट लैंड घोषित किए जाने के बाद से यहां कई प्रकार की पाबंदी लागू हो गई हैं। सवाल यह उठता है कि चंडीगढ़ प्रशासन का टूरिज्म डिपार्टमेंट यह जानते हुए भी सुखना लेक पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा था। जोकि सुखना लेक, फॉरेस्ट एरिया और इस मौसम में लेक पर पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों की सुख व शांति के खिलाफ है। बता दें कि पंजाब सरकार और टूरिज्म डिपार्टमेंट मिलकर सुखना लेक पर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर मल्टीमीडिया फ्लोटिग लाइट एंड साउंड शो का आयोजन करने जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सुखना लेक के बीच में पानी के ऊपर तैरते हुए श्री गुरुद्वारा साहिब को एक अनोखे अंदाज में चमचमाती लाइटों व साउंड के साथ दर्शकों व टूरिस्टों को पेश किया जाना था। लेकिन प्रशासन का टूरिज्म डिपार्टमेंट यह भूल गया कि सुखना लेक पर हाई वोल्यूम और तेज लाइटों के बीच किसी भी प्रकार लाइट एंड साउंड शो नहीं हो सकता है। बता दें चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिनों ही सुखना लेक को वैट लैंड घोषित किए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद से सुखना लेक पर कई प्रकार की पाबंदी भी लागू हो गई हैं। सुखना लेक पर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण या ऊंची आवाज और तेज लाइट में कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकता है। सुखना पर आए साइबेरियन पक्षियों की चयन व शांति में खलल की तैयारी

सर्दियां शुरू होते ही सुखना लेक पर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यहां साइबेरियन पक्षी पहुंचते हैं। ताकि सुखना पर शांति के साथ इस मौसम का आनंद ले सकें। चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से पंजाब सरकार के साथ मिलकर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सुखना लेक पर 18 और 19 नवंबर को शाम सात से पौने आठ बजे और सवा आठ से नौ बजे तक मल्टीमीडिया फ्लोटिग लाइट एंड साउंड शो का आयोजन करने जा रहा था। बिना नाम लिखे भेज दिए निमंत्रण पत्र

कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला और भाजपा से पूर्व मेयर अरुण सूद ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पार्षदों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। टूरिज्म डिपार्टमेंट ने पार्षदों को जो निमंत्रण पत्र भेजे हैं, उस पर पार्षदों का नाम तक नहीं लिखा गया है। यहां तक यह निमंत्रण कार्ड पार्षदों को उनके हाथ में पकड़ाने की जगह उनके घर के लेटर बॉक्स में डाल दिए गए। बबला ने कहा कि यह पार्षदों की तौहीन है। टूरिज्म डिपार्टमेंट को इसके लिए पार्षदों से माफी मांगनी चाहिए। वे इसकी शिकायत प्रशासक को करेंगे। डीसी व एडीसी को दी शिकायत

एक निजी संस्था ने टूरिज्म डिपार्टमेंट के इस आयोजन को लेकर डीसी व एडीसी को लिखित में शिकायत दी है। इस संस्था ने सुखना लेक पर होने वाले इस कार्यक्रम से प्रवासी पक्षियों, फॉरेस्ट एरिया और अन्य वन्य जीव पर होने वाले असर को देखते हुए इस कार्यक्रम का वेन्यू रद करने की मांग की है। संस्था का कहना है कि यह आयोजन बिना अनुमति लिए किया जा रहा था। संस्था की शिकायत पर एसडीसी ने इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को संस्था के सदस्यों ने लेक का दौरा किया और आयोजन को पूरी तरह से आपत्तिजनक बताया। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने अनुमति लिए जाने को लेकर कोई भी जानकारी होने से इन्कार किया है। कार्यक्रम आयोजन स्थल में हम बदलाव करेंगे, सुखना लेक पर किसी भी प्रकार से पर्यावरण, फॉरेस्ट एरिया और प्रवासी पक्षियों को लेकर इस कार्यक्रम के जरिये कोई हानि नहीं पहुंचाई जाएगी। सुखना लेक या दूसरी जगह पर इस कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

-राकेश पोपली, डायरेक्टर, टूरिज्म डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ प्रशासन

chat bot
आपका साथी