चंडीगढ़ के VVIP सेक्टर-5 में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

सेक्टर-5 में कई बड़े मंत्री और अधिकारियों के साथ-साथ बड़े व्यापारियों के आवास हैं। फिलहाल तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:13 PM (IST)
चंडीगढ़ के VVIP सेक्टर-5 में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू
चंडीगढ़ के VVIP सेक्टर-5 में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

चंडीगढ़, जेएनएन। अभी तक शहर में बारहसिंघा, हिरण और मोर जैसे जंगली जानवर व पक्षी देखे जाते रहे हैं, लेकिन सोमवार को शहर के सबसे वीवीआइपी सेक्टर-5 में तेंदुआ घुसने की खबर से दहशत फैल गई। सेक्टर-5 स्थित मकान नंबर-68 में तेंदुआ काफी देर तक छिपा रहा। सूचना के बाद पुलिस और वन्य जीवन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके लिए जाल बिछाकर तेंदुए को काबू किया गया और उसके बाद पिंजरे में डाल जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। सेक्टर-5 में कई बड़े मंत्री और अधिकारियों के साथ-साथ बड़े व्यापारियों के आवास हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाती वन विभाग की टीम।

कर्फ्यू लागू होने के कारण कम हुआ खतरा

कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों पर लगाम लगाने के लिए शहर में लागू कर्फ्यू के कारण शहर में सड़कों पर कम ही लोग निकल रहे हैं। अगर आम दिनों की तरह लोगों की आवाजाही होती तो तेंदुआ के शहर में घुसने से खतरा ज्यादा बढ़ जाता। हालांकि जरूरी सामान की खरीदारी के लिए प्रशासन की ओर से दिन में 11 बजे से तीन बजे तक लोगों की छूट दी गई है, लेकिन रविवार को अधिकतर लोगों ने राशन व अन्य जरूरी सामान खरीदकर रख लिए हैं। ऐसे में सोमवार को कम ही लोग घरों से बाहर निकले। वहीं पुलिस व वन्य विभाग की टीम ने भी तेंदुए के पकड़े जाने तक लोगों को घरों में ही रहने की अपील की है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी