पेशे से वकील, अब खेल रहे सियासी पारी

नगर निगम चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार मैदान में है जो पेशे से वकील हैं। उन्हें जीत दिलाने में कई वकील भी मदद कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चार-चार उम्मीदवार ऐसे मैदान में उतारे हैं जो कि पेशे से वकील है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:31 PM (IST)
पेशे से वकील, अब खेल रहे सियासी पारी
पेशे से वकील, अब खेल रहे सियासी पारी

जासं, चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार मैदान में है जो पेशे से वकील हैं। उन्हें जीत दिलाने में कई वकील भी मदद कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चार-चार उम्मीदवार ऐसे मैदान में उतारे हैं जो कि पेशे से वकील है। हालांकि साल 2016 के चुनाव में यह संख्या ज्यादा थी। साल 2016 के नगर निगम चुनाव में भाजपा की ओर से पांच वकील चुनावी मैदान में खड़े हुए थे और सभी ने जीत हासिल की थी। उनमें से तीन को मेयर बनने का भी मौका मिला। इसमे आशा जसवाल, राज बाला मलिक, देवेश मोदगिल का नाम शामिल है। मोदगिल इस बार भी फिर से मैदान में हैं। वर्तमान में सीनियर डिप्टी मेयर महेश इंद्र सिद्धू वकील हैं, जो कि फिर से वार्ड नंबर-2 से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के एचएस लक्की चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी वकील है। वार्ड नंबर-12 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और भाजपा दोनों के उम्मीदवार वकील हैं। यहां पर भाजपा से सौरभ जोशी और कांग्रेस से दीपा असधीर दूबे चुनाव लड़ रही है। इन वकीलों को उम्मीदवार बनाकर पर राजनीतिक दलों ने जताया विश्वास

भाजपा ने जिन वकीलों को टिकट दिया है उनमें महेश इंद्र सिद्धू, सौरभ जोशी, देवेश मोदगिल और सचिन लोहटिया का नाम शामिल है। कांग्रेस की ओर से वकील एचएस लक्की, दीपा असधीर दूबे, अतिदर सिंह बॉबी और मोहन सिंह राणा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से साल 2016 के चुनाव में उतारे सभी वकील उम्मीदवार हार गए थे। आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड नंबर-13 से चुनाव लड़ रहे चंद्रमुखी शर्मा भी वकील है। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं जो कि पेशे से वकील है। राजनीतिक दलों में कई वकील ऐसे है जो कि सगठन में अलग अलग पद संभालकर जिम्मेवारी निभा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस ने अपने पुराने सभी प्रवक्ताओं को हटाकर दो नए प्रवक्ता मनोनीत किए हैं। वह भी पेशे से वकील हैं। इनमें राजेश शर्मा और राजीव वर्मा का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी