चंडीगढ़ के गांवों का लैंड रिकॉर्ड हुआ ऑनलाइन, एक सेकंड में ऐसे मिलेगी पूरी जानकारी

चंडीगढ़ के लोगों की सुविधा के लिए गांवों का लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। अब शहरवासियों को शहर के गांवों की जमीनों से संबंधित जानकारी चंद सेकंडों में मिल सकेगी। प्राेजेक्ट के तहत 15785 एकड़ जमीन का लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइज किया गया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:44 AM (IST)
चंडीगढ़ के गांवों का लैंड रिकॉर्ड हुआ ऑनलाइन, एक सेकंड में ऐसे मिलेगी पूरी जानकारी
चंडीगढ़ डीसी ऑफिस में इंस्टाल की गई कियोस्क मशीन।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। चंडीगढ़ डीसी आफिस में शहर के 25 गांवों का लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने के लिए कियोस्क मशीन इंस्टाल की गई है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जल्द ही सब रजिस्ट्रार आफिस के साथ में खाली पड़े स्टोर रूम में मॉर्डन लैंड रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए एक डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू आफिसर की मांग की गई है। ताकि आगे भी जमाबंदी समय पर अपडेट होती रहे। इसके अलावा लैंड रिकॉर्ड से संबंधित कार्रवाई के लिए ये आफिसर एस्टेट आफिस, सब रजिस्ट्रार आफिस और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के बीच भी तालमेल बैठा सके।

30 साल बाद शहर के 25 गांवों का लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइज किया गया। वर्ष 2019 में ये प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था। इस प्राेजेक्ट के तहत 15,785 एकड़ जमीन का लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइज किया गया। शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने गांवों के डिजिटल लैंड रिकॉर्ड के ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया। अब एक सेकंड के अंदर लोग शहर के किसी भी गांव की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। जमीन किसके नाम पर है, खेत नंबर, खसरा नंबर, नकल से लेकर विवादित जमीन की जानकारी एक सेकंड में पता चल जाएगा। इस पोर्टल को लॉन्च करते समय गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता और डीसी मनदीप सिंह बराड़ भी मौजूद थे।

खरीद फरोख्त से पहले घर बैठे पता कर सकेंगे कहीं जमीन विवादित तो नहीं

सभी 25 गांवों का लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइज होने से 41 हजार लोगों को इसका फायदा होगा। चंडीगढ़ प्रशासन की आफिशियल वेबसाइट http://chandigarh.gov.in/ पर जाकर लोग इन 25 गांवाें का लैंड रिकॉर्ड देख सकते हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि लैंड रिकॉर्ड को सब रजिस्ट्रार आफिस के साथ लिंक किया गया है। ताकि इन गांवों में आगे चलकर किसी भी जमीन की रजिस्ट्री होती है, उसका रिकॉर्ड तत्काल पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। इससे विवादित जमीनों का भी पता लगेगा। इसके अलावा कोई भी शख्स जमीन खरीदने से पहले उस जमीन से जुड़ी हर जानकारी पोर्टल के माध्यम से ले सकता है।

इन गांवों की हुई जमाबंदी

दड़वा, हल्लोमाजरा, रायपुर खुर्द, बहलाना, सारंगपुर, खुड्डा अलिशेर, कैंबवाला, मलोया, कजहेड़ी, बडहेड़ी, खुड्डा लाहौरा, अटावा, शाहपुर, बुटरेला, बैरमाजरा,तातरपुर, पलसोरा, रायपुरकलां, मौलीजागरां, ड्डूमाजरा, खुड्डा जसू, धनास और बुड़ैल।

25 गांवों का ये है लैंड रिकॉर्ड

जमाबंदी-25

खेवत-5,392

खसरा-30,544

मालिकाना हक-44,000

दो जमाबंदी बाकी-बुड़ैल और मनीमाजरा

chat bot
आपका साथी