लाल डोरा का मामला गरमाया, कैंथ बोले-बातें बहुत हुई पर काम नहीं

कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पार्षद सतीश कैंथ ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर लाल डोर से बाहर बने निर्माण को रेगुलर करने का मामला उठाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:15 PM (IST)
लाल डोरा का मामला गरमाया, कैंथ बोले-बातें बहुत हुई पर काम नहीं
लाल डोरा का मामला गरमाया, कैंथ बोले-बातें बहुत हुई पर काम नहीं

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पार्षद सतीश कैंथ ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर लाल डोर से बाहर बने निर्माण को रेगुलर करने का मामला उठाया है। कैंथ ने पत्र में कहा है कि शहर में 22 गांव हैं, जहां पर हजारों मकान बने हुए हैं। यह सभी गांव अब नगर निगम में शामिल कर दिए गए हैं। यहां पर लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार अपने लाल डोरे के बाहर बनाए हैं। नगर निगम में अभी पिछले डेढ़ साल पहले 13 गांवों को जब नगर निगम से यह कह कर शामिल किया गया था कि इनको सभी तरह की सुविधाएं देने की बात की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पत्र में कहा गया कि प्रशासक रहे वीपी सिंह बदनौर ने एक समिति को भी गठन किया था जो लाल डोरे के बाहर बने मकानों का सर्वे करेगी। यह भी निर्णय लिया गया था कि जो समिति के सुझाव होंगे उनको देखा जाएगा, लेकिन इस समिति का कोई अता पता नहीं है। कैंथ ने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा और सांसद किरण खेर ने भी लाल डोरे के बाहर बने निर्माण को रेगुलर करने का वायदा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। आज गांवों में न तो नगर निगम ने न ही प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल रही। यह सारे वादे भाजपा के द्वारा किए गए। इससे अब लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कैंथ ने पत्र में प्रशासक से गांव वालों से गारबेज कलेक्शन चार्जेस जो लिया जा रहा है उसे छोड़ने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी