कोपल, भारती, प्रतिभा और आदित्य मिश्रा बने बेस्ट जिमनास्ट, चंडीगढ़ में स्टेट चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार जीत

चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7में आयोजित स्टेट जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में कोपल भारती प्रतिभा थिंगनम और आदित्य मिश्रा बेस्ट जिमनास्ट बने। दूसरे स्थान पर अंकुर स्कूल -14 की नरगिस सिंह रही। तीसरे स्थान पर शिशु निकेतन स्कूल की तनु गुलेरिया रही।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:37 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:37 AM (IST)
कोपल, भारती, प्रतिभा और आदित्य मिश्रा बने बेस्ट जिमनास्ट, चंडीगढ़ में स्टेट चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार जीत
चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7 स्टेट जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7में आयोजित स्टेट जिमनास्टिक चैंपियनशिप में कोपल, भारती, प्रतिभा थिंगनम और आदित्य मिश्रा बेस्ट जिमनास्ट बने। रिद्धमिक में बेस्ट जिमास्ट का खिताब जीजीएस कॉलेज वुमन -26 की कोपल के जीता। दूसरे स्थान पर अंकुर स्कूल -14 की नरगिस सिंह रही। तीसरे स्थान पर शिशु निकेतन स्कूल की तनु गुलेरिया रही। वहीं आर्टिस्टिक जिमनास्ट में डीएवी कॉलेज -10 की भारती ने पहला, देव समाज कॉलेज फार वुमन -45 की कावेरी ने दूसरा और डीएवी कॉलेज -10 की गरिमा ने पहला स्थान हासिल किया।

पुरुषों की कैटेगरी में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर स्कूल-27 के आदित्य मिश्रा पहले स्थान पर रहे। जीएसएसएस मनीमाजरा के अमन दूसरे स्थान पर और डीएवी कॉलेज-10 के संजीव कुमार शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रिद्धमिक जिमनास्ट जूनियर कैटेगरी में अंकुर स्कूल-14 की प्रतिभा थिंगनम 40.20 प्वांइट्स हासिल कर पहले स्थान पर रही। कार्मल कान्वेंट स्कूल -9 की मनित कौर 39.10 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स -7 की आव्या शशि 28.30 प्वांइट्स हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।

इससे पहले सीनियर वुमंस के रिद्धमिक मुकाबलों में जीजीएस कॉलेज वुमंस -26 की कोपल ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर शिशु निकेतन स्कूल -22 की तनु गुलेरिया और तीसरे स्थान अंकुर स्कूल -14 की नरगिस सिंह रही। बॉल इवेंट में भी कोपल ने पहले स्थान पर रही, जबकि नरगिस सिंह दूसरे स्थान पर तुन गुलेरिया तीसरे स्थान पर रही। क्लब्स इवेंट में कोपल पहले स्थान पर रही, जबकि नरगिस सिंह दूसरे स्थान पर और तनु तीसरे स्थान पर रही। रिबन इवेंस में नरगिस सिंह पहले स्थान पर रही। वहीं तनु गुलेरिया दूसरे स्थान पर कोपल तीसरे स्थान पर रही।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी