अगर दिल को रखना है स्वस्थ तो हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करें यह दो काम

समय पर ध्यान न देने से दिल की बीमारी गंभीर हो जाती है और कई बार लाइलाज स्तर पर पहुंच जाती है। इसलिए समय रहते इसको कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 10:58 AM (IST)
अगर दिल को रखना है स्वस्थ तो हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करें यह दो काम
अगर दिल को रखना है स्वस्थ तो हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करें यह दो काम

चंडीगढ़, जेएनएन। दिल के रोगों से बचना है तो प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट प्राणायाम और 30 मिनट वॉक जरूर करें। ये हफ्ते में बस पांच दिन ही करना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। ऐसा करके अपने दिल को दुरुस्त रखने के साथ ही शरीर को अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है, लेकिन लोग इस स्वास्थ्य मंत्र को नजरअंदाज कर रहे हैं। भागदौड़ की लाइफ में वे अपने लिए महज 30 से 40 मिनट का समय नहीं निकाल पा रहे। 

40 की उम्र के बाद हर हाल में करवाएं रूटीन चेकअप

आइवी हॉस्पिटल के कार्डियोवेस्क्युलर एंडोवेस्क्युलर एंड थोरेसिस साइंसेज के डायरेक्टर डॉ. हरिंदर सिंह बेदी ने बताया कि हार्ट डिजीज के मरीजों में इलाज में देरी के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। वे लास्ट स्टेज में हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। जबकि समय रहते लक्षणों और रूटीन टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर हार्ट डिजिज का पता लगाया जा सकता है। इसलिए 40 प्लस के बाद रूटीन चेकअप हर हाल में कराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हार्ट पेशेंट्स को बेहतर ट्रीटमेंट देने के लिए हार्ट टीम एप्रोच के कॉन्सेप्ट को तेजी से फॉलो किया जा रहा है।  

आउटडोर एक्टिविटी की डालें आदत 

बीमारियों के इस दौर में खुद के साथ बच्चों को भी इनडोर की बजाय आउटडोर एक्टिविटी ज्यादा से ज्यादा करने की आदत डलवाएं। अगर आप खुले वातावरण में व्यायाम करते हैं तो 12 फीसदी ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। घर में खुलापन न होने से एक्सरसाइज करने पर बॉडी वार्मअप होने में समय लेती है और कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होती है। घर से बाहर टेनिस खेल सकते हैं। इस खेल से हाथ, पांव, पेट, पीठ व आंखों की कसरत होती है। साइकिल चलाना सबसे बेहतर विकल्प है। हर रोज एक घंटा साइकिल चलाने से हृदय रोगों से काफी हद तक बचा जा सकता है। साइकिल चलाने से पांव की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

 

समय रहते नियंत्रण जरूरी 

वर्तमान समय की बात करें तो दिल के रोगों के कई मामले सामने अा रहे हैं। परेशानी की बात यह है कि इस पर ध्यान न देने से बीमारी गंभीर हो जाती है और कई बार लाइलाज स्तर पर पहुंच जाती है। इसलिए समय रहते इसको कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हमारा खान-पान और दिनचर्या है। यदि हम इन चीजों पर नियंत्रण रख लें तो दिल के रोगों से बचा जा सकता है।

योग करने से मिलते हैं ये फायदे

 

योग करने से हर गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। प्रतिदिन योग करने से काफी हद तक तनाव कम किया जा सकता है। हृदय की गति भी नियमित हो जाती है और कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। नियमित योग से फेफड़ों को मजबूती मिलती है और श्वास प्रक्रिया बेहतर होती है, जो दिल के लिए भी फायदेमंद है। निरंतर योग करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को खत्म किया जा सकता है। योग से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और ब्लड को शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचाने में ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़ती है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी