काग्रेस के बंद की सासद किरण खेर ने उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दाम पर काग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद का शहर में असर नहीं दिखने पर सासद किरण खेर ने मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:43 PM (IST)
काग्रेस के बंद की सासद किरण खेर ने उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो
काग्रेस के बंद की सासद किरण खेर ने उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दाम पर काग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद का शहर में असर नहीं दिखने पर सासद किरण खेर ने मोर्चा खोल दिया है। सासद किरण खेर काग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की खिल्ली उड़ा रही हैं। खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर काग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाया और कहा कि उनके झूठे वायदों को जनता सहयोग नहीं करती। किरण खेर ने कहा कि डवलपमेंट के लिए टैक्स तो देना ही पड़ता है। इसी लिए लोगों ने काग्रेस के बंद की हवा निकाल दी। लोगों को इस बात की समझ अच्छे से है। चंडीगढ़ की जनता समझदार और पढ़ी लिखी है। वह काग्रेसियों के झूठे षड्यंत्र में नहीं फंसने वाली।

किरण खेर ने कहा कि जोर जबरदस्ती और गुंडागर्दी कर जिस तरह से मार्केट में काग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया यह सभी ने देख लिया। पुलिस बल का नियंत्रण नहीं होता तो हालात खराब भी हो सकते थे। किरण खेर ने कहा कि शहर में कहीं कोई बस और मार्केट बंद नहीं हुई। सभी स्कूल कॉलेज और संस्थानों में सामान्य कार्यप्रणाली रही। जिससे साफ है कि लोग काग्रेस को पसंद नहीं करते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर उन्हें भरोसा है। शहर में हो रहे विकास से वह संतुष्ट हैं। जगह-जगह डवलपमेंट वर्क चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी के तहत भी कई प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। किरण खेर ने दावा किया कि लोगों के रुख से काग्रेस को समझ लेना चाहिए कि 2019 में पीएम मोदी ही बनेंगे।

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हॉस्टल का उद्घाटन करने पहुंची किरण खेर ने कहा कि लोगों को टैक्स देने की आदत डालनी चाहिए। टैक्स देंगे तभी तो सरकार के पास विकास कायरें को कराने के लिए पैसे आएंगे। अब टैक्स देने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न कई गुणा बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी