JP Nadda ने की चंडीगढ़ भाजपा के कोरोना राहत कार्यों की प्रंशसा, Tweet कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर चंडीगढ़ भाजपा के सेवा कार्यों को ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:57 PM (IST)
JP Nadda ने की चंडीगढ़ भाजपा के कोरोना राहत कार्यों की प्रंशसा, Tweet कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर चंडीगढ़ भाजपा के सेवा कार्यों को ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के ट्वीट से जहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है तथा वही उनमें सेवा कार्य करने के लिए उनके उत्साह में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि अब कार्यकर्ता पहले से ज्यादा मेहनत से काम करेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी की देखरेख भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में चल रही मोदी किचन में आज तक 2640 खाने के पैकेट कारोना संक्रमित परिवारो तक पहुचाए गए है । जबकि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की देखरेख में मरीजो के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है । प्रिंस बन्दूला द्वारा मरीजों के लिए बेड दवाइयां इंजेक्शन वेंटिलेटर सहित हर प्रकार की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है ।

जेपी नड्डा द्वारा किया गया ट्वीट, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की है।

अमित राणा द्वारा मूवमेंट पास तथा प्रशासनिक कार्य में सहायता की जा रही है । डॉ हुकुमचंद द्वारा इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह द्वारा प्लाज्मा व रक्तदान का प्रबंध किया जा रहा है। जबकि करियाणा फल व सब्जी तथा अन्य घरेलू वस्तुओं की व्यवस्था प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन द्वारा की जा रही है। मास्क व सैनिटाइजर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता धवन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश सचिव अनुप गुप्ता कारोना से जिंदगी हार चुके मरीजों के अंतिम संस्कार में सहायता कर रहे हैं तथा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के लिए उपाध्यक्ष रामलाल की जिम्मेवारी लगाई गई है। इस महामारी के दौरान पार्टी की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 8699999599 जारी किया गया है। 

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नॉन कोविड सेंटर बनाएगी चंडीगढ़ भाजपा

चंडीगढ़ में नॉन कोविड सेंटर भी बनाया जा रहा है। भाजपा ने सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर में पहला नॉन कोविड सेंटर बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए चंडीगढ़ भाजपा ने प्रशासन और नगर निगम से मंजूरी मांगी है। यह देश का पहला नॉन कोविड सेंटर होगा जहां पर उन लोगों को रहने की सुविधा दी जाएगी जिनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं। लेकिन वह खुद कोरोना संक्रमित नहीं होंगे। यह देश में अपनी तरह का पहला कांसेप्ट है। इस समय शहर में कई लोग ऐसे है जिनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेट है लेकिन घर छोटा होने या कमरों का आभाव होने के कारण वह उनके साथ नहीं सकते हैं।ऐसे लोगों को कोरोना से बचाने के लिए इन्हें नॉन कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। भाजपा के अनुसार कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में यह नॉन कोविड सेंटर मददगार साबित होंगे। चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने सेक्टर-38 के महिला भवन और सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर का चयन किया है। जिनमें महिला भवन में कोविड सेंटर और कम्युनिटी सेंटर में नॉन कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी