नड्डा के संदेश से कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा व आत्मबलः कैलाश जैन

कैलाश जैन ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह अभिभाषण कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम करेगा और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:07 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:07 AM (IST)
नड्डा के संदेश से कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा व आत्मबलः कैलाश जैन
नड्डा के संदेश से कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा व आत्मबलः कैलाश जैन

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर देश भर में फैले भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम दिए गए संदेश को चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बहुत ही उत्साह वर्धक बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह अभिभाषण कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम करेगा और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। कैलाश जैन कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पीठ थपथपाई है, वहीं कार्यकर्ताओं को भी मोदी सरकार-2 का एक वर्ष पूर्ण होने की सफलता के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने अभिभाषण में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार जहां बहु प्रतिक्षित सुधारों और न्यू इंडिया के निर्माण के लिए जानी जाती है। वहीं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह प्रथम वर्ष कड़े व बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा। इस एक वर्ष में सरकार ने कई बड़े व जनहित में लोकहित के फैसलों को अमलीजामा पहनाया है। चुनौतियों में अवसर खोजने का मंत्र प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया है और अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को सच करके दिखाया है। कारोना महामारी के इस संकट के समय में प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता व तुरंत एक्शन लेने की क्षमता ने देश को बचाया है।

कैलाश जैन का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिभाषण से जनसेवा के लिए समर्पित भाजपा के संकल्प के तहत इस एक साल के दौरान बड़े फैसले- कम हुए फासले, साल एक काम अनेक, एक भारत- एकात्मक भारत, सशक्त भारत-आत्मनिर्भर भारत, सर्वस्पर्शी- सर्व समावेशी भाजपा को बल मिला है। चंडीगढ़ भाजपा भी इसी राह पर चलकर देश सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। 

chat bot
आपका साथी