Job Alert! मोहाली नगर निगम में खुला नौकरियों का पिटारा, भरी जाएंगी 1020 पोस्टें, जानें डिटेल्स

Job Alert! मोहाली नगर निगम (Mohali Nagar Nigam) ने करीब 1020 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। निगम ने इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 01:39 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 01:39 PM (IST)
Job Alert! मोहाली नगर निगम में खुला नौकरियों का पिटारा, भरी जाएंगी 1020 पोस्टें, जानें डिटेल्स
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 8 नवंबर तक है।

जागरण संवाददाता, मोहाली। Job Alert! मोहाली नगर निगम (Mohali Nagar Nigam) ने करीब 1020 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। निगम ने इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख आठ नवंबर रखी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।

बता दें कि नगर निगम 959 सफाई सेवक और 61 सीवरमैनों की भर्ती करने जा रहा है। भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। जब तक भर्ती प्रक्रिया का काम पूरा नहीं हो जाता है, तब तक निजी कंपनी ही सफाई के काम को देेखेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर से पहले भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर की साफ सफाई का जिम्मा निगम की ओर से अपने स्तर पर देखा जाएगा।

ध्यान रहे कि करीब छह साल पहले नगर निगम ने शहर की सफाई का ठेका एक निजी कंपनी को दिया था। शहर की साफ सफाई पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। हालांकि पार्षद इस साफ सफाई से संतुष्ट नहीं है। कंपनी की शिकायत विजिलेंस को  की गई थी। हालांकि कंपनी अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी है। लेकिन कोविड के कारण कंपनी के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था, लेकिन इसी बीच जब हालात सामान्य हुए तो नगर निगम ने सफाई का ठेका निजी कंपनी को पांच साल देने के लिए टेंडर कॉल कर दिए।

निगम का कहना है कि पहले चरण में यह भर्ती प्रक्रिया होगी। उसके बाद भी जरूरत के हिसाब से अन्य कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। कर्मचारियों को सारी-सारी सुविधाएं मिलेंगी। तय समय में वेतन व अन्य लाभ दिए जाएंगे। हालांकि मुलाजिमों को अपना बेहतर देना होगा। स्वच्छता की रैंकिंग में मोहाली पंजाब में पिछड़ता ही चला जा रहा है। 2018 में मोहाली की रैंकिंग 109 थी जो 2019 में 154 और अब 157 पर पहुंच गई है। पिछले 2 साल में शहर की स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग का 48 अंकों तक गिरना लोगों को भा नहीं रहा है। इससे लोगों में कई सवाल ने उठाए थे। हालांकि नए मेयर ने दावा किया था कि मोहाली को सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता तरीके से होगी। शहर के साफ सफाई के काम में भी  बेहतर तरीके से होगा।

chat bot
आपका साथी