चंडीगढ़ में डॉक्टर के घर से लाखों की ज्वेलरी चोरी, महिला को नशीला पदार्थ पिला की वारदात, नौकर पर शक

जिस घर में चोरी की घटना हुई है वह एक सरकारी डॉक्टर का मकान है। डॉक्टर पिछले 10 दिन से किसी काम के सिलसिलेे में शहर से बाहर गए हुए हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय डॉक्टर की पत्नी घर पर अकेली थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:38 PM (IST)
चंडीगढ़ में डॉक्टर के घर से लाखों की ज्वेलरी चोरी, महिला को नशीला पदार्थ पिला की वारदात, नौकर पर शक
पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक घर में लाखों रुपये के ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-19 स्थित मकान में सात लाख रुपये के गहने चोरी हुई हैं। घर की मालकिन को नशीली दवा पिलाकर आरोपित घर से सोने के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गया। 

जिस घर में चोरी की घटना हुई है वह एक सरकारी डॉक्टर का मकान है। डॉक्टर पिछले 10 दिन से किसी काम के सिलसिलेे में शहर से बाहर गए हुए हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय डॉक्टर की पत्नी घर पर अकेली थी। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत सेक्टर-19 थाना पुलिस को दी है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी खंगालेे जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 में उक्त सरकारी डॉक्टर परिवार के साथ रहते हैं। पिछले 10 दिनों से किसी निजी कार्य की वजह से शहर से बाहर हैं। इस दौरान घर में काम करने वाला नौकर ही घर की देखरेख कर रहा था। डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि जब वह सुबह सोकर उठी तो उनकी नींद नहीं खुल रही थी। उसे चक्कर सा आने लगा और कमजोरी महसूस हो रही थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उठने के बाद उसने देखा कि कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने गायब थे, जिनकी कीमत करीब सात लाख रुपये थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस के शक की सुई नौकर की तरफ घूम रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी