जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते गोल्फर जिनके नाम पर है पीजीटीआइ टूर्नामेंट का खिताब

तीन दिसंबर वीरवार के तीसरे जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट की शुरुआत चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हो रही है। जीव मिल्खा सिंह मिल्खा सिंह के बेटे हैं और देश के इकलौते गोल्फर हैं जिन्होंने दो एशियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट का खिताब अपने नाम किया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:36 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:36 PM (IST)
जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते गोल्फर जिनके नाम पर है पीजीटीआइ टूर्नामेंट का खिताब
भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह का फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते गोल्फर हैं, जिनके नाम पर पीजीटीआइ टूर्नामेंट हैं। साल 2018 में पीजीटीआइ ने टेक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का नाम बदलकर जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट रख दिया गया। यह पहली बार है जब पीजीटीआई के किसी टूर्नामेंट का नाम देश के किसी लीजेंड गोल्फर के नाम पर रखा गया है।

तीन दिसंबर से तीसरे जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हो रहा है। गौरतलब है कि जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते भारतीय गोल्फर हैं, जिन्होंने दो बार 2006 और 2008 में एशियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट जीता है। वह यूरोपियन टूर, जापान टूर और एशियन टूर में खिताब जीत चुके हैं। जीव मिल्खा सिंह अपने कैरियर में 28वीं विश्व रैंकिंग हासिल की थी, इसके ऊपर अभी तक किसी भारतीय गोल्फर की वर्ल्ड रैंकिंग नहीं रही है।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे कई इंटरनेशनल गोल्फर

दूसरे जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में देश दुनिया के 132 गोल्फर ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इनमें चिकारंगप्पा, खलिन जोशी, अजितेश संधू, विराज मडप्पा, राशिद खान और रोरी हॉ जैसे नामी गोल्फर्स टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के आठ गोल्फर खेले थे। इनमें जीव मिल्खा सिंह, आदिल बेदी, करणदीप कोचर, अभिजीत सिंह चड्डा, युवराज सिंह संधू, हरेंद्र गुप्ता, अक्षय शर्मा और अजितेश संधू थे। इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े गोल्फर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

आपके पसंदीदा गोल्फर का जीवन परिचय

नाम - जीव मिल्खा सिंह

जन्म - 15 दिसंबर 1971

हाइट - 6 फीट

प्रोफेशनल प्रतियोगिता में जीत -20

सम्मान - अर्जुन अवार्ड (1999), पदमश्री (2007)

परिजन - पदमश्री मिल्खा सिंह, माता निर्मल कौर (पूर्व भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान

पत्नी -कुदरत

बेटा -हरजय

chat bot
आपका साथी