जेईई एडवांस का पेपर संपन्न, मैथ के सवालों ने उलझाया

देश के 23 आइआइटी कालेजों में एडमिशन पाने के लिए रविवार को जेईई एडवांस का आनलाइन पेपर हुआ। जेईई एडवांस के पेपर में ट्राईसिटी के 1900 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 06:54 PM (IST)
जेईई एडवांस का पेपर संपन्न, मैथ के सवालों ने उलझाया
जेईई एडवांस का पेपर संपन्न, मैथ के सवालों ने उलझाया

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : देश के 23 आइआइटी कालेजों में एडमिशन पाने के लिए रविवार को जेईई एडवांस का आनलाइन पेपर हुआ। जेईई एडवांस के पेपर में ट्राईसिटी के 1900 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जेईई एडवांस का पेपर ट्राईसिटी के पांच सेंटर्स में संपन्न हुआ जिसमें एक सेंटर चंडीगढ़ जबकि चार सेंटर्स मोहाली में बनाए गए थे। कोरोना नियमों का पालन करते हुए एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया था। एग्जाम सेंटर्स में स्टूडेंट्स को एडमिशन कार्ड और पानी की बोतल के साथ एंट्री दी गई। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन्स का एग्जाम क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को ही जेईई एडवांस के पेपर में एंट्री मिलती है। यहां से एग्जाम क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर आइआइटी और तकनीकी कालेज में एडमिशन मिलता है।

एग्जाम देने पहुंचे छात्र नितिन ने बताया कि दोनों पेपर आसान थे लेकिन मैथ के कुछ सवाल अलग तरीके से पूछे गए थे जो कि समझने में ज्यादा परेशानी हुई। जेईई मेन्स और एडवांस की तैयारी आनलाइन की गई थी। जो डाउट थे उन्हें क्लियर करने के लिए किसी से बात भी नहीं हुई थी और उन्हीं डाउट ने परेशान किया है। इसी प्रकार से स्टूडेंट अरविद ने बताया कि दूसरा पेपर पहले पेपर से आसान था। सवाल थोडे़ घुमाकर पूछे गए थे जिसके लिए परेशानी जरूर हुई लेकिन ओवरआल पेपर बेहतर गया है। पेपर की तैयारी के लिए आनलाइन कोचिग क्लास ज्वाइन की थी जहां पर पेपर स्टाइल के बदले होने की जानकारी मिली थी। कुल मिलाकर पेपर आसान था।

chat bot
आपका साथी