JEE Advanced 2021 Result: बरनाला के धनौला के प्रथम गर्ग बने पंजाब टॉपर, आइआइटी बांबे से करेगा कंप्यूटर साइंस

JEE Advanced 2021 Result शुक्रवार को ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस्ड परिणाम घोषित किया गया। इसमें बरनाला के कस्बा धनौला निवासी प्रथम गर्ग ने आल इंडिया रैंक-20 हासिल कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:22 AM (IST)
JEE Advanced 2021 Result: बरनाला के धनौला के प्रथम गर्ग बने पंजाब टॉपर, आइआइटी बांबे से करेगा कंप्यूटर साइंस
पंजाब टॉपर बनने पर प्रथम गर्ग का मुंह मीठा करवाते पिता प्रदीप गर्ग और माता मीनाक्षी गर्ग।

हेमंत राजू, बरनाला। JEE Advanced 2021 Result: शुक्रवार को ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस्ड परिणाम घोषित किया गया। इसमें बरनाला के कस्बा धनौला निवासी प्रथम गर्ग ने आल इंडिया रैंक-20 हासिल कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं, प्रथम गर्ग पंजाब टॉपर भी हैं। प्रथम गर्ग के पिता प्रदीप गर्ग राइस मिलर हैं और माता मीनाक्षी गर्ग गृहिणी हैं। प्रथम गर्ग ने 360 में से 318 अंक प्राप्त कर पंजाब में टॉप किया है। प्रथम ने बताया कि वह अब आइआइटी बांबे से कंप्यूटर साइंस करेगा।वर्तमान में प्रथम चंडीगढ़ स्थित चैतन्य इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे हैं। इस वर्ष लगभग ढाई लाख छात्रों ने जेईई की परीक्षा दी थी। चंडीगढ़ के चैतन्य अग्रवाल को 324 अंकों के साथ ऑल इंडिया आठवां स्थान, जबकि कुशांग ने 307 अंक प्राप्त कर देशभर में 30वां जबकि पंजाब में दूसरा स्थान अर्जित किया हैं।

प्रथम गर्ग ने बताया कि उसने चैतन्य इंस्टीट्टूट को आइआइटी में दाखिला लेने के उद्देश्य से ज्वाइन किया था। लाकडाउन के दौरान भी धैर्य, फोकस के साथ-साथ चैतन्य इंस्टीट्यूट के टीचर्स हरप्रीत सिंह आदि पर विश्वास रखा। उसने बताया कि वह चैतन्य के वीकली टेस्ट देता रहा जिससे कि उसे अपने प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिलता रहा। प्रथम, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना और एनटीसीई स्कालर के साथ केमिस्ट्री और फिजिक्स में इंडिया ओलिंपियाड में 11वां रैंक लेकर क्वालिफायर भी है। चैतन्य इंस्टीच्यूट के सेंटर डायरेक्टर मृनाल सिंह ने कहा कि महामारी के दौर में भी उनके छात्रों ने सिद्ध कर दिखाया है कि कड़ी लग्न के सामने कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं है।

प्रथम गर्ग ने बताया कि दसवीं मदर टीचर स्कूल से करके वह चंडीगढ़ चला गया था। उसकी सफलता के पीछे उसकी बड़ी बहन डाक्टर वियाक्षिका गर्ग जोधपुर का भी योगदान है जिसने हमेशा उसे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रथम गर्ग की इस सफलता पर राइस मिलर एसोसिएशन बरनाला के जिला प्रधान अनिल सेठी, धनौला के प्रधान बौनी बांसल, नगर कौंसिल के उपप्रधान रजनीश बांसल आलू, मार्केट कमेटी धनौला के चेयरमैन जीवन बांसल, मदर टीचर स्कूल बरनाला के डायरेक्टर कपिल मित्तल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी