'लाई वी नी गई ते निभाई वी नहीं गई' के सिंगर जश्न सिंह ने चंडीगढ़ से की पढ़ाई, कपिल देव से सीखे क्रिकेट के गुर

चंडीगढ़ में जन्मे और पले-बढ़े जशन सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा वाइपीएस मोहाली से की। जश्न ने कपिल देव और योगराज सिंह के प्रशिक्षण में क्रिकेट खेला। बारहवीं के बाद वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया चले गए।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:55 PM (IST)
'लाई वी नी गई ते निभाई वी नहीं गई' के सिंगर जश्न सिंह ने चंडीगढ़ से की पढ़ाई, कपिल देव से सीखे क्रिकेट के गुर
मशहूर पंजाबी गायक हरदीप सिंह के बेटे हैं जश्न सिंह।

मोहाली, [रोहित कुमार]। बॉलीवुड फिल्म चलते-चलते का सुपरहिट गाना 'लाई भी नी गई ते निभाई भी नी गई' के सिंगर जश्न सिंह का चंडीगढ़ से खास नाता है। विदेश में पढ़ाई करने के बावजूद जश्न के दिल में गायक बनने चाह उसे दोबारा देश खींच लाई। गीतकार जश्न सिंह की गायक बनने की इच्छा थी, लेकिन वे इसे मन ही मन दबाए हुए थे। चंडीगढ़ में जन्मे और पले-बढ़े जश्न सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा वाइपीएस मोहाली से पूरी की। लेकिन हायर एजुकेशन के लिए वह मेलबर्न चले गए।

जश्न सिंह ने कपिल देव और योगराज सिंह के प्रशिक्षण में क्रिकेट भी खेला है। बारहवीं के बाद वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां छह साल तक रहे। उनकी प्रतिभा के कारण, उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें हमेशा एक गायक और अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया। इसलिए 2011 में वह वापस आए और अपने पहले लॉन्च ब्रेक के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया। जो उन्हें 2013 में जिम्मी शेरगिल और नेहा धूपिया की फिल्म रंगिले में एक गायक के रूप में मिला।

पिता हरदीप सिंह ने गाया है चंडीगढ़ करे आशिकी गाना

मशहूर पंजाबी गायक हरदीप सिंह के बेटे जश्न सिंह इन दिनों अपनी नई एलबम लांच करने की तैयारी में लगे हैं। जश्न सिंह के पिता हरदीप सिंह ने चंडीगढ़ करे आशिकी और कई अन्य सुपरहिट गीत देकर लोगों के दिलों पर राज किया है। जश्न सिंह ने बताया कि मेलबर्न में मेरे दोस्तों सुनील ममगैन, मयूर एक गायक अभिनेता बनने के लिए, अपने सपने को जीने और जीने का विश्वास पैदा करने में विशेष रोल अदा किया। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया और मुझ पर देश लौटने और पेशेवर रूप से एक गायक बनने के लिए कहा।

इन दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं जश्न सिंह

करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म रंगेले से इश्क दी चेन के साथ एक प्ले बैक सिंगर के रूप में की। इसके बाद मेरा पहला एकल वीडियो याद था जिसे दुबई में शूट किया गया था। भूषण कुमार ने मुझे एक ट्रैक के लिए साइन किया। जिसका नाम है मान ना करी, इक याद पुरानी है। वहीं तुलसी कुमार के साथ, लाई वी नी गई ते निभाई वी नी गई गाने के लिए टी सीरीज मिक्सटेप किया। कोक स्टूडियो एमटीवी सीजन 4 के लिए अल्लाह ने ट्रैक किया था। इसके अलावा महेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म दुश्मन में गुलशन ग्रोवर और यशपाल शर्मा के साथ भी काम किया था। बहुत अच्छा अनुभव रहा। वर्तमान में कुणाल वर्मा के साथ काम कर रहे हैं। कई हिंदी ट्रैक आगामी दिनों में रिलीज हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी