International Yoga Day: ट्राईसिटी के लोगों ने किया योग, बोले- कोरोना से बचाव के लिए रूटीन बनाएं

पंचकूला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल उपायुक्त विनय प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा सहित अन्य लोगों ने योग किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:09 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:09 AM (IST)
International Yoga Day: ट्राईसिटी के लोगों ने किया योग, बोले- कोरोना से बचाव के लिए रूटीन बनाएं
पंचकूला में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करते लोग।

चंडीगढ़, जेएनएन। International Yoga Day: करो योग रहो निरोग इस वाक्य को सार्थक करने के लिए देश भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा है। कोरोना वायरस सहित अन्य बीमारियों से बचने के लिए लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। इस विशेष दिन के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह ही शहर की बड़ी-हड़ी हस्तियां योग करने के लिए आयोजित योग कैंप पर पहुंची और योग से लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।

पंचकूला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा सहित अन्य लोगों ने योग किया।

पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में योग करतीं रंजीता मेहता।

वहीं, पंचकूला सेक्टर-19 में योग दिवस के अवसर भाजपा चंडी मंडल की ओर से पहले विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता व पार्षद हरिंदर मालिक ने पहुंच पूर्णाहुति दी। इसके बाद उन्होंने योग किया जिसमें स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। 

पंचकूला में योग करते केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य।

chat bot
आपका साथी