जनसंख्या बढ़ने के दुष्प्रभावों और नियंत्रण करने के बारे में लोगों को दी जानकारी
एसएसटी और आइपीएचए के सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं एड्स से बचाव के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
चंडीगढ़, जेएनएन। समस्या-समाधान स्वयं सेवी ग्रुप ने शनिवार शाम को विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या बढ़ने के दुष्प्रभावों के बारे में और जनसंख्या नियंत्रण करने के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया | इस मौके पर समस्या समाधान टीम ने आइपीएचए के साथियों के साथ मिलकर लोगो में जनसंख्या नियंत्रण किट भी वितरित किए।
एसएसटी और आइपीएचए के सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं एड्स से बचाव के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। टीम के सदस्य दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आज से जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक किया जाएगा और वहीं घर-घर जाकर फैमिली प्लानिंग के विभिन्न तरीकों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
समस्या-समाधान के टीम सदस्य राज पांडे ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कई तरह की योजनाएं चला रही है, ऐसे में जरूरत है लोगों को जागरुक होने की, ताकि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ती आबादी देश की प्रमुख समस्याओं में से एक है। स्वास्थ्य विभाग परिवार को सीमित रखने तथा दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए समय-समय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाता है।
चंडीगढ़ के अस्पताल व स्वास्थ्य उप-केंद्रों में गर्भ निरोध के सभी साधन नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस मौके पर एसएसटी से राज पांडे, मनोज शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, मुकेश मिश्रा, परवीन, आइपीएचए के मैनेजर तपन सिंह, अमित कुमार, पुनिता जैसवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें