भारत तिब्बत सहयोग मंच का चंडीगढ़ क्षेत्र में विस्तार, राजवीर सिंह ग्रेवाल यूथ प्रधान नियुक्त

मंच की चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया कि तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति के लिए सबसे पहले चीन की आर्थिक कमर तोड़ना जरूरी है। इसके लिए चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के अभियान को तेज किया जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:13 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:13 AM (IST)
भारत तिब्बत सहयोग मंच का चंडीगढ़ क्षेत्र में विस्तार, राजवीर सिंह ग्रेवाल यूथ प्रधान नियुक्त
मंच की बैठक में तिब्बत में चीन द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

चंडीगढ़, जेएनएन। भारत तिब्बत सहयोग मंच इस साल के अंत तक देशभर में एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करेगा। सभी कार्यकर्ताओं के साथ तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए घर—घर संपर्क करके, रैलियों और गोष्ठियों के जरिए जनांदोलन चलाएंगे। मंच की चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया कि तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति के लिए सबसे पहले चीन की आर्थिक कमर तोड़ना जरूरी है। इसके लिए चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के संदेश को घर—घर तक पहुंचाने के अभियान को तेज किया जाएगा। अभी तक केवल त्योहारों पर ही इस विषय पर जोर दिया जाता रहा है। इसके साथ ही विदेशों में भी मंच का कार्यविस्तार करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ाया जाए।

इस चिंतन बैठक में तिब्बत में चीन द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। मंच के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि जब एक लाख कार्यकर्ता एक साथ एक काम में जुटेंगे तो उसके परिणाम अच्छे आएंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि दूसरे देशों की कंपनियों का भी चीन से मोह भंग हो रहा है। ऐसी कंपनियों को भारत में लाया जाए। इसके लिए मंच द्वारा केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इसके लिए मंच का शिष्टमंडल भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेगा।

बैठक में यह बात सामने आई कि चीन आर्थिक रूप से कमजोर होगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है। उसकी वस्तुओं का बहिष्कार करने से उसे भारत से काफी घाटा हुआ है। भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, राष्ट्रीय सेक्रेटरी विजय शर्मा, नव नियुक्त चंडीगढ़ के युवा प्रेजिडेंट राजवीर सिंह ग्रेवाल, चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट अश्वनी पराशर व जनरल सेक्रेटरी प्रभदीप सिंह व अन्य प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी