चंडीगढ़ में लॉकडाउन का असर, बाजार बंद पर सड़कों पर ट्रैफिक, शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर जाम

चंडीगढ़ और मोहाली में रामनवमी के मौके पर बुधवार को एक दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते मार्केट की दुकानें बंद हैं लेकिन सड़कों पर ट्रैफिक आम दिनों की तरह देखने को मिल रहा है। बेवजह घर से निकले लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 02:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 02:49 PM (IST)
चंडीगढ़ में लॉकडाउन का असर, बाजार बंद पर सड़कों पर ट्रैफिक, शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर जाम
जीरकपुर की तरफ से चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट पर लगा ट्रैफिक जाम।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ और मोहाली में रामनवमी के मौके पर बुधवार को एक दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते मार्केट की दुकानें बंद हैं, लेकिन सड़कों पर ट्रैफिक आम दिनों की तरह देखने को मिल रहा है। वहीं लोग बिना कारण के सड़कों पर न घूमे इसके लिए चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे, ताकि नियमों का बेहतर तरीके से पालन हो सके।

लॉकडाउन होने के बावजूद भी यदि कोई सड़कों पर बेवजह घूमता नजर आया तो तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में ला रही है। वहीं चंडीगढ़ के मंदिरों में भी सुनसान दिखाई दी। कहीं पर भी कोई भी मंदिर नहीं खुला हुआ था जो कि श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहा हैं तो वह मुख्य गेट से ही माथा टेक कर वापस भेजा जा रहा है। 

जीरकपुर में बंद पड़ी मार्केट।

दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन चालकों से हो रही पूछताछ

नियमों को तोड़ने वालों के जहां पर पुलिस की तरफ से चालान किए जा रहे है। वहीं चंडीगढ़ के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर दूसरे राज्यों से आ रहे वाहन के चालकों से शहर में आने का कारण भी पूछा जा रहा है। ठोस कारण होने पर ही वाहनों को चंडीगढ़ में एंट्री दी जा रही है।

एंट्री प्वाइंट पर लग रही गाड़ियों की भीड़

चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के जवान शहर में एंट्री करने वाले वाहन चालकों से पूछताछ कर रहे हैं। इसके चलते बॉर्डर एरिया पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वंही जीरकपुर से चंडीगढ़ एंट्री प्वाइंट पर करीब एक किलोमीटर कर लंबा जाम लगा हुआ है। ऐसे में  यात्रा कर रहे यात्रियों के अनुसार उन्हें जरूरी काम से शहर में आना पड़ रहा है लेकिन लॉकडाउन और चेकिंग के चलते परेशान होना पड़ रहा है। चेकिंग के लिए ही आधा घंटा लग रहा है।

chat bot
आपका साथी