चंडीगढ़ में अवैध फड़ी लगाने वाला गिरफ्तार, पड़ोसी की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

चंडीगढ़ में पुलिस की अवैध कब्जाधारकाें के खिलाफ कार्रवाई तेज हाे गई है। फेस्टिवल सीजन से पहले शहर के अलग-अलग एरिया में चलाए विशेष अभियान के तहत आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई का असर दिखना शुरू हाे गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:49 AM (IST)
चंडीगढ़ में अवैध फड़ी लगाने वाला गिरफ्तार, पड़ोसी की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अवैध फड़ियां लगाने वालों पर लगाम कस रही पुलिस। (सांकेतिक तस्वीर)

चंडीगढ़, जेएनएन। हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद यूटी पुलिस और नगर निगम सार्वजनिक स्थान पर अवैध फड़ियां लगाने वालों पर लगाम नहीं कस पा रही है। इस तरह एक पड़ोसी की शिकायत पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने मार्केट एरिया में अवैध फड़ी लगाने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सारंगपुर निवासी राम स्नेही के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपित को जमानत पर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-सूफी संत मियां अब्दुल वहीद सुभानी की इमारत से मिला था लुधियाना के सुभानी बिल्डिंग चौक को नाम

फेस्टिवल सीजन से पहले शहर के अलग-अलग एरिया में चलाए विशेष अभियान के तहत आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 383 (पब्लिक का रास्ता रोकना) के तहत कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ 383 जमानती धारा होने के कारण आरोपितों को संबंधित थाने में कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ देती है। एसएसपी के निर्देशों पर थाना पुलिस ने लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ रेहड़ियां भी जब्त की हैं।

इस वर्ष 122 से ज्यादा गिरफ्तारियां

चंडीगढ़ की सभी थाना पुलिस ने अपने-अपने एरिया में एंक्रोचमेंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते आए हैं। एक जनवरी से 22 जनवरी 2021 तक कुल 122 से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ धारा 383 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है।

सभी थाना पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सेक्टर-17 थाना - 19

सारंगपुर थाना - 6

सेक्टर-39 थाना -8

सेक्टर-3 थाना -2

सेक्टर-11 थाना -7

सेक्टर-19 थाना 14

सेक्टर-26 थाना 10

इंडस्ट्रियल एरिया थाना 10

मनीमाजरा थाना 11

मौलीजागरां थाना 12

आइटी पार्क थाना 10

सेक्टर-49 थाना 5

सेक्टर-31 थाना 5

सेक्टर-34 थाना 4

सेक्टर-36 थाना 3

मलोया थाना 2

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी