सवा फीट और बढ़ा सुखना का जलस्तर तो खोलने पड़ेंगे फ्लड गेट

चंडीगढ़ की लाइफलाइन सुखना लेक एक बार फिर जलमग्न हो गई है। लगातार दूसरे साल ऐसी पूरी संभावना बन रही है जब लेक के फ्लड गेट खुल सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:29 PM (IST)
सवा फीट और बढ़ा सुखना का जलस्तर तो खोलने पड़ेंगे फ्लड गेट
सवा फीट और बढ़ा सुखना का जलस्तर तो खोलने पड़ेंगे फ्लड गेट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की लाइफलाइन सुखना लेक एक बार फिर जलमग्न हो गई है। लगातार दूसरे साल ऐसी पूरी संभावना बन रही है, जब लेक के फ्लड गेट खुल सकते हैं। बुधवार को कई घंटे हुई तेज बरसात के बाद वीरवार को लेक का जलस्तर बढ़कर 1161.7 फिट तक पहुंच गया है। लेक में अभी भी सुखना कैचमेंट एरिया से बरसाती पानी आ रहा है। इसका कारण यह है कि शिवालिक की पहाड़ियों में बारिश ज्यादा हो रही है। ऐसे ही पानी बढ़ता रहा तो अगली तेज बारिश होते ही फ्लड गेट खुलने पड़ेंगे। 1163 फीट पर पानी जैसे ही पहुंचता है तो फ्लड गेट खोलना जरूरी हो जाता है। अब इस प्वाइंट से केवल 1.3 फीट जलस्तर कम है। अब इंजीनियरिग डिपार्टमेंट की टीम अलर्ट पर है। रोजाना जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

इस बार जल्दी भरी लेक

पिछले साल लेक का जलस्तर बढ़ने पर 23 अगस्त को फ्लड गेट खोले गए थे, लेकिन इस बार यह नौबत पहले ही आ गई है। बरसात जैसे हो रही है उससे लग रहा है इस बार पहले ही फ्लड गेट खुल जाएंगे। रात को कभी भी ऐसी नौबत आ जाएगी अगर बारिश रात को हुई। पिछले साल भी रात तीन बजे फ्लड गेट खोले गए थे। बारिश ज्यादा होने से इस बार लेक जल्दी भर गई। पहले 25 सितंबर 2018 को सुखना के फ्लड गेट खोले गए थे। दस साल बाद 2018 में यह नौबत आई थी। इससे पहले 2008 में फ्लड गेट खोले गए थे, लेकिन अब 2020 के बाद लगातार दूसरे साल ऐसी संभावना बन रही है।

फ्लड गेट खुलने से डूब गया था बलटाना एरिया

फ्लड गेट खुलते ही चंडीगढ़ से लेकर पूरे ट्राईसिटी में हड़कंप मच गया था। किशनगढ़, मनीमाजरा बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया सहित सुखना चौ के सभी पुल ओवरफ्लो हो गए थे। मनीमाजरा, मक्खन माजरा जैसे कई एरिया में जलभराव हो गया। जीरकपुर का तो बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया था।

chat bot
आपका साथी