Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में फिर सताने लगी उमस और गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकाेप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बढ़ती उमस ने लाेगाें का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 08:45 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में फिर सताने लगी उमस और गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत
चंडीगढ़ में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकाेप। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: शहर में एक बार फिर गर्मी की मार लोगों पर पड़ने लगी है और तापमान भी बढ़ रहा है। बीते सोमवार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था वहीं मंगलवार काे तापमान के 35 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इनका कारण बारिश ना होना माना जा रहा है क्योंकि बारिश नहीं होने की वजह से ही गर्मी बढ़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे भी पड़ेंगे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय तो बादल छाए हुए हैं लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही धूप तेज हाेने से तापमान बढ़ने के आसार है।

कई जिलाें में बारिश के आसार

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश होने की वजह से चंडीगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि यह सिर्फ संभावना मात्र ही है। इस बीच मौसम विभाग का मानना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश हो रही है और शिवालिक पहाडियों से घिरा होने की वजह से इसका असर चंडीगढ़ पर हो सकता है।अगर मानसून के बीते दिनों में ठीक बारिश नहीं होती है तो पिछले तीन वार्षों में मानसून सीजन की यह सबसे कम बारिश रिकार्ड की जाएगी।

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को हरियाणा के अधिकतर जिलों में और हिमाचल के भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं पंजाब के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली, हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 7-8 और 9 सितंबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा में पिछले पांच दिन से लगातार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें-Sanjay Singh Arrest warrant: आप नेता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, अदालत में पेश न होना पड़ा महंगा

chat bot
आपका साथी