डेढ़ महीने पहले जिस क्लब में गोली चली, वहां चल रही हुक्का पार्टी

शहर में क्लब बार संचालक कोविड-19 नियमों के मद्देनजर डीसी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:01 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:01 AM (IST)
डेढ़ महीने पहले जिस क्लब में गोली चली, वहां चल रही हुक्का पार्टी
डेढ़ महीने पहले जिस क्लब में गोली चली, वहां चल रही हुक्का पार्टी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में क्लब, बार संचालक कोविड-19 नियमों के मद्देनजर डीसी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस बार डेढ़ महीने पहले ही गोली चलने वाले सेक्टर-9 स्थित एस्को बार में हुक्का पार्टी चलने की सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस देर रात रेड कर चप्पा-चप्पा सर्च किया। क्लब के अंदर खुलेआम हुक्का पार्टी चलने पर मैनेजर साहिल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने डीसी के आदेशों को अवहेलना करने की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। बता दें कि इसी क्लब में 11 अक्टूबर की रात न्यूटन गैंग के सरगना सागर न्यूटन, मोविश बैंस सहित चार लोगों ने टिकटॉक स्टार जीरकपुर निवासी सौरव गुर्जर को गोली मारी थी। हालांकि, थाना पुलिस इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी करने के साथ केस सॉल्व कर चुकी है।

सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह को सूचना मिली कि सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब में हुक्का सर्व किया जा रहा है। इंस्पेक्टर के नेतृत्व एएसआइ कुलदीप और सीनियर कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर क्लब में रेड की। इस दौरान क्लब में युवक हुक्का पीते हुए मिले और क्लब स्टाफ हुक्का सर्व कर रहे थे। पुलिस टीम ने हुक्का सर्व करते हुए स्टाफ की वीडियो बनाकर एक हुक्का भी जब्त किया।

तमजारा में पकड़ा हुक्का

तीन नवंबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित तमजारा क्लब में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाकर हुक्का परोसने की सूचना पर थाना प्रभारी हरमिदर जीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रेड की थी। इस दौरान अंदर हुक्का परोसने पर तमजारा क्लब मैनेजर राज ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो हुक्का भी जब्त किए थे।

chat bot
आपका साथी