चंडीगढ़ में एग्जीबिशन या रेडीमेड गारमेंट्स के लिए साइट चाहिए तो यह बढ़िया विकल्प

चंडीगढ़ में हॉस्पिटेलिटी डिपार्टमेंट ने सेक्टर-18बी स्थित पंचायत भवन के हॉल लीज पर देने के लिए बिड आमंत्रित की हैं। शुरुआत में छह महीने के लिए यह लीज पर दिए जाएंगे। इन हॉल का रेंट प्रति दिन के आधार पर वसूल किया जाएगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:35 AM (IST)
चंडीगढ़ में एग्जीबिशन या रेडीमेड गारमेंट्स के लिए साइट चाहिए तो यह बढ़िया विकल्प
चंडीगढ़ में हॉस्पिटेलिटी डिपार्टमेंट ने सेक्टर-18बी स्थित पंचायत भवन के हॉल लीज पर देने के लिए बिड आमंत्रित की है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में हॉस्पिटेलिटी डिपार्टमेंट ने सेक्टर-18बी स्थित पंचायत भवन के हॉल लीज पर देने के लिए बिड आमंत्रित की हैं। शुरुआत में छह महीने के लिए यह लीज पर दिए जाएंगे। इन हॉल का रेंट प्रति दिन के आधार पर वसूल किया जाएगा। डायरेक्टर हॉस्पिटेलिटी ऑफिस में सील कोटेशन टेंडर जमा कराया जा सकता है। सफल बिडर को 25 फीसद एडवांस जमा कराना होगा। हॉल नंबर-501 जो 1800 स्क्वेयर फीट का है इसका रेंट 12500 प्रतिदिन और जीएसटी अलग से होगा।

1200 स्क्वेयर फीट के हॉल नंबर-502 का रेंट 8000 प्रति दिन रहेगा। हॉल नंबर-503 प्रतिदिन 4500 के रेंट पर मिलेगा। हाॅल नंबर-504 का रेंट 3500 और 505 का 3000 रुपये प्रतिदिन रहेगा। इसमें जीएसटी अलग से जुड़ेगा। इससे पहले भी हॉस्पिटेलिटी डिपार्टमेंट ने रेंट पर हॉल देने के लिए पब्लिक नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके लिए बेहतर रिस्पांस नहीं मिला। यह हॉल रेडीमेड गारमेंट्स, जूते और अन्य सामान बेचने के साथ एग्जीबिशन के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

यूटी गेस्ट बनाना सिर्फ दावा

इससे पहले प्रशासन ने पंचायत भवन को यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर डेवलप करने की बात कही थी। एडवाइजर मनोज परिदा ने यह आदेश जारी किए थे। उन्होंने हॉस्पिटेलिटी डिपार्टमेंट को इस संबंध में कार्य करने के लिए कहा था। साथ ही हॉल रेंट पर नहीं देने के आदेश थे। अब फिर से भवन के हॉल रेंट पर दिए जा रहे हैं। ऐसे में इसे यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर डेवलप करना सिर्फ एक दावा रह गया है। पंचायत भवन की हालत काफी खराब है। इसके रूम और सुविधाएं यूटी गेस्ट हाउस के स्तर की नहीं है। जिस वजह से यहां गेस्ट भी उस तरह से रुकना पसंद नहीं करते। जबकि यह शहर की प्राइम लोकेशन पर है। इसकी लोकेशन को देखते हुए ही इसे यूटी गेस्ट हाउस जैसा सुविधा संपन्न बनाने की बात शुरू हुई थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी