हिदू मंदिर एक्ट के मुद्दे पर हिदू वेलफेयर बोर्ड ने केजरीवाल को सौंपा मांग पत्र

हिदू वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:17 PM (IST)
हिदू मंदिर एक्ट के मुद्दे पर हिदू वेलफेयर बोर्ड ने केजरीवाल को सौंपा मांग पत्र
हिदू मंदिर एक्ट के मुद्दे पर हिदू वेलफेयर बोर्ड ने केजरीवाल को सौंपा मांग पत्र

जासं, चंडीगढ़ : हिदू वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान बोर्ड की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। सदस्यों ने कहा कि देश भर में हिदू मंदिर एक्ट लागू होना चाहिए।

वेलफेयर बोर्ड के महंत रविकांत मुनि ने बताया कि हिदू मंदिर एक्ट में सरकार के हस्तक्षेप के चलते कई मामलों में परेशानी होती है। मंदिरों में विधि-विधान का निर्णय लेने का अधिकार सरकार के बजाय धर्माचार्य निर्णायक मंडल के पास होना चाहिए। रविकांत मुनि ने बताया कि उनकी ओर से हिदू मंदिर एक्ट के मुद्दे पर पहले भी अलग-अलग पार्टियों को मांग पत्र सौंपे गए हैं, लेकिन किसी ने भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने केजरीवाल से मांग की कि वह इस मुद्दे पर बोर्ड के समर्थन में प्रभावी कदम उठाएं। मांग पूरी करने वालों को मिलेगा समर्थन

महंत रविकांत ने कहा कि जो भी सियासी दल हिदू मंदिर एक्ट लागू कराने की दिशा में राजनीतिक स्तर पर प्रयास करेगा उसे ही आगामी विधानसभा चुनावों में समर्थन दिया जाएगा। यह समर्थन चंडीगढ़ से लेकर पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 30 लाख से ज्यादा वोटर हिदु वेलफेयर बोर्ड से जुड़े हैं। इसी प्रकार से चंडीगढ़ में भी एक बड़ी संख्या में लोग बोर्ड से जुड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में दिसंबर माह में नगर निगम चुनाव होने हैं। इसके अलावा पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल का पंजाब और चंडीगढ़ का दौरान सियासी नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

chat bot
आपका साथी