Accident in Chandigarh: बाइक की चेन में दुप्पटा फंसने से महिला की मौत, हेलमेट होता तो बच जाती जान

मृतका की पहचान सेक्टर-23 में रहने वाली 44 वर्षीय शारदा के तौर पर हुई है। शारदा पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में कार्यरत थी। वह शनिवार को अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में सेक्टर-41 की तरफ गई थी। आते समय हादसा हो गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 01:56 PM (IST)
Accident in Chandigarh: बाइक की चेन में दुप्पटा फंसने से महिला की मौत, हेलमेट होता तो बच जाती जान
मृतक महिला हाई कोर्ट की कर्मचारी थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत की वजह उसका दुप्पटा था। बाइक पर बेटे के साथ जा रही महिला का दुप्पटा बाइक की चेन में फस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस हादसे से हर महिला को सबक लेना चाहिए। क्योंकि महिला का दुप्पटा भी हादसे की वजह बन सकता है। 

मृतका की पहचान सेक्टर-23 में रहने वाली 44 वर्षीय शारदा के तौर पर हुई है। शारदा पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में कार्यरत थी। वह शनिवार को अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में सेक्टर-41 की तरफ गई थी। वहां से देर शाम बाइक पर बेटे के साथ वापस घर लौट रही थी। जैसे ही सेक्टर-15-16 के लाइट प्वाइंट पर पहुंची कि अचानक उसका दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। दुपट्टे से गला खींचने की वजह से महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर चोट आई। 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला 44 वर्षीय शारदा को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के लिखित बयान और कानूनी कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

टू व्हीलर पर चालक का हेलमेट अनिवार्य है। ऐसा न करने पर चालान काटा जाता है। हालांकि महिलाएं हेटमेट नहीं लगाती। हाई कोर्ट कर्मचारी के सड़क हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दर्शन सिंह ने बताया कि गले में दुपट्‌टा फंसने के बाद महिला सड़क पर सिर के बल गिरी। जिस कारण सिर में चोट अधिक लगी। यदि महिला ने हेलमेट पहना होता तो शायद इतनी चोट नहीं लगती और महिला की जान बच सकती थी।

chat bot
आपका साथी