हेरिटेज बिल्डिग की जानकारी देंगे साइन बोर्ड

सभी हेरिटेज बिल्डिग के सामने उसकी विस्तृत जानकारी देने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:16 AM (IST)
हेरिटेज बिल्डिग की जानकारी देंगे साइन बोर्ड
हेरिटेज बिल्डिग की जानकारी देंगे साइन बोर्ड

जासं, चंडीगढ़ : सभी हेरिटेज बिल्डिग के सामने उसकी विस्तृत जानकारी देने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में हुई चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी की मीटिग में लिया गया। ज्वाइन करने के बाद एडवाइजर धर्म पाल की अध्यक्षता में पहली बार इस कमेटी की मीटिग हुई। इसको देखते हुए चीफ आर्किटेक्ट कम मेंबर कन्वीनर कपिल सेतिया ने कमेटी के बारे में जानकारी दी। हेरिटेज सिटी की जानकारी देने के लिए एडवाइजर को प्रेजेंटेशन दी गई। कमेटी के संविधान की जानकारी दी गई। हेरिटेज मामलों पर चर्चा भी हुई। एडवाइजर ने शहर का हेरिटेज कैरेक्टर बरकरार रखने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। बता दें कि चंडीगढ़ में कैपिटल कांप्लेक्स को यूनेस्को ने व‌र्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दे रखा है। इसमें हाई कोर्ट, विधान सभा और सेक्रेटेरिएट की बिल्डिग हेरिटेज हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी का गांधी भवन, एसी जोशी लाइब्रेरी, सेक्टर-18 गवर्नमेंट प्रेस की बिल्डिग भी हेरिटेज है। रॉक गार्डन के सामने बनेगी पार्किंग

हाई कोर्ट की ओपन पार्किंग की जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने पर कमेटी पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इस प्रोजेक्ट के बारे में कमेटी ने एडवाइजर को जानकारी दी। यह पार्किंग रॉक गार्डन के सामने बननी है। इस पार्किंग का ऊपरी स्पेस ग्रीन ही होगा। लैंड स्केपिग से यह ग्रीन ही दिखेगा। एडवाइजर धर्म पाल ने इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस सुविधा के शुरू होने से पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी