आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत

फोटो सहित जासं चंडीगढ़ आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 07:11 AM (IST)
आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत
आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत

फोटो सहित

जासं, चंडीगढ़ : आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन मई के आखिरी सप्ताह में लोगों पर गर्मी कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार है लेकिन आखिरी सप्ताह में तापमान बढ़ने के साथ लू चलेंगी। मई में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक मई से छह मई तक शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। बता दें कि अप्रैल में शहर का तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से दो, चार, पांच और छह मई को शहर में बारिश होने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई के बाद गर्मी बढ़ सकती है।

पंजाब और हरियाणा में पांच दिनों तक बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा कि इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में आगामी पांच दिनों तक आंधी चलेगी और बारिश होगी। आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

यह रहेगा मई में पहले सप्ताह का तापमान

शनिवार को बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार है।

रविवार को बारिश होने के आसार है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार है।

सोमवार को बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार है।

मंगलवार को बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलेगी। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार है।

बुधवार को बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलेगी। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार है।

वीरवार को बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलेगी। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार है।

chat bot
आपका साथी