फिर बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह तक झेलनी होगी तपिश

मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है लेकिन 16 जून के बाद एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:41 AM (IST)
फिर बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह तक झेलनी होगी तपिश
फिर बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह तक झेलनी होगी तपिश

जासं, चंडीगढ़ : मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है, लेकिन 16 जून के बाद एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेंद्र ने बताया कि 16 जून के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। इस बीच करीब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तपिश एक बार फिर बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि इस समय पूरवाई हवा के चलने से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। लेकिन इसका असर चंडीगढ़ में देखने को नहीं मिलेगा। इस बीच मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटे में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश होगी।

गौरतलब है कि इस बार मानसून के अनुमान से पहले आने से जून में सामान्य बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन मानसून का प्रभाव कुछ कम होने से तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है। यह रहेगा मौसम का हाल

- बुधवार को बारिश होने के आसार है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

- वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यनूतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

- शुक्रवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यनूतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी