30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, दिन में गर्मी से राहत

शहर में सुबह और रात को मौसम का मिजाज बदल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:53 PM (IST)
30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, दिन में गर्मी से राहत
30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, दिन में गर्मी से राहत

जासं, चंडीगढ़ : शहर में सुबह और रात को मौसम का मिजाज बदल रहा है। हवा में तेजी के कारण पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस बीच दिन के समय में तेज धूप निकल रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें मात्र एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जिसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली।

मंगलवार को शहर का मौसम साफ ही रहा। लेकिन शाम को आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का दौर भी चला। दिन के समय में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। दिन में धूप निकलेगी और अगले 24 से 48 घंटे आसमान साफ रहेगा। लोगो को ठंड से राहत मिलेगी।

पहाड़ों पर रविवार को हिमपात हुआ था जिसका असर मैदानों में देखने को मिल रहा है। हिमपात की वजह से शहर के तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट देखने को मिल रही है।

शहर में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं के चलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी चलती रहेगी। वीरवार तक 30 डिग्री के करीब पहुंचेगा दिन का तापमान

- बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

- वीरवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने के आसार है।

- शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी