Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में गर्मी और उमस करेगी बेहाल, शाम को बादल छाने से मिल सकती है राहत

Chandigarh Weather सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शाम के समय शहर में बादल छाए रह सकते हैं जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 09:44 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में गर्मी और उमस करेगी बेहाल, शाम को बादल छाने से मिल सकती है राहत
शहर में दिनभर धूप खिलने से गर्मी लोगों को खूब परेशान करेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शाम के समय शहर में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके अलावा दिन में गर्मी से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। पिछले 4 दिनों से शहर में पड़ रही गर्मी का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। शनिवार को भी सुबह से ही चटख धूप खिली हुई है जिससे आज तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं लू चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही उमस और चिपचिपाती गर्मी भी लोगों को बेहाल करेगी। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऐसे में जो शहरवासी दोपहर में घर से बाहर निकलें तो लू से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। आज सुबह से ही गर्मी का दौर जारी है सुबह नौ बजे ही शहर का तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच गया है।

आज पूरा दिन शहर में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जहां आज गर्मी पड़ेगी वही कल से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव पहाड़ी क्षेत्र में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होगा। पिछले दिनों में जहां एक और शहर के दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखन को मिल रही है, वही रात के समय गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही है।

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 30 मई के बाद शहर में हल्की बारिश की बौझार हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन तापमान पर इसका कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं लू से बीमार होने के भी चांस हैं। ऐसे में जो भी शहरवासी घर से बाहर निकले वह लू से बचाव का इंतजाम कर ले।

chat bot
आपका साथी