Chandigarh: महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर धनास में हेल्थ टॉक, 50 महिलाओं ने लिया भाग

महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर गांव धनास में हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। इस टॉक का आयोजन प्राइवेट हॉस्पिटल और एनजीओ द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 09:16 AM (IST)
Chandigarh: महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर धनास में हेल्थ टॉक, 50 महिलाओं ने लिया भाग
धनास में आयोजित हेल्थ टॉक में मौजूद एक्सपर्ट और महिलाएं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर धनास में हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। इस टॉक का आयोजन प्राइवेट हॉस्पिटल और एनजीओ द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दमनजीत कौर ने कहा कि महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य बहुक्रियात्मक है, जो जैविक और सामाजिक दोनों कारकों से निर्धारित होता है।

उन्होंने कहा आमतौर पर महिलाएं मानसिक घटनाओं या भावनाओं के बारे में बात नहीं करती हैं या उन पर चर्चा नहीं करती हैं, जो तनाव, क्रोध, डिप्रेशन, सिरदर्द और माइग्रेन का कारण बनती हैं। अब कोविड के समय में जब से बच्चे घर पर हैं, महिलाओं में मानसिक दबाव कई गुना बढ़ गया है। महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं से काफी तनाव होने की संभावना है। इसके अलावा, जैविक कारक भी एक प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। विशेष रूप से प्रजनन जीवन की घटनाओं जैसे गर्भावस्था, प्रसवोत्तर अवधि और रजोनिवृत्ति रहने का स्तर व आय भी मानसिक स्वास्थ्य में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।

शहर में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार कम

सिटी ब्यूटीफुल में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार अभी भी कम है। हालात सामान्य हैं। बीते 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज सेक्टर-16, एक ड्डूमाजरा और दो संक्रमित हल्लोमाजरा में मिले हैं। अब तक 61,974 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1,652 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक 61,137 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक संक्रमण से 811 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 26 कोरोना एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 13 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार शाम तक आएगी।

chat bot
आपका साथी