CoronaVirus: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू बोले-पंजाब में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर केस बढ़ते हैं या बहुत ज्यादा पिक आता है तो ऑक्सीजन का भंडारण करना अनिवार्य है जिस पर काम किया जा रहा है।

By Edited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:42 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:42 AM (IST)
CoronaVirus: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू बोले-पंजाब में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

रोहित कुमार, मोहाली पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, लेकिन अगर केस बढ़ते हैं या बहुत ज्यादा पिक आता है तो ऑक्सीजन का भंडारण करना अनिवार्य है, जिस पर काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पहले पंजाब का ऑक्सीजन का एलोकेशन कुछ कम किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के पत्र लिखे जाने के बाद ठीक कर दिया गया है। सिद्धू मोहाली में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में ऑक्सीजन के जो लोकल मेन्युफेक्चरर हैं उन पर कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी। पहले ऑक्सीजन अस्पतालों और सरकार को देनी होगी। बाहरी कंपनियों को ऑक्सीजन देने के लिए कंपनियों का कोटा तय किया जाएगा। सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र ने जो पंजाब को कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज की खेप भेजी है, वह बहुत कम है। पंजाब को कम से कम एक टाइम में 15 लाख डोज भेजी जानी चाहिए। उसके बाद सप्ताह का कोटा फिक्स करना चाहिए जिसके बाद टीकाकरण में तेजी आएगी। सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र ने जो बैक्सीन के दाम बढ़ाए हैं वह गलत है। ऐसे समय में तो रेट कम करने चाहिए, बल्कि लोगों को मुफ्त में वैक्सीनेशन देनी चाहिए। सेहत मंत्री ने एक बार फिर से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ते केसों में कमी आएगी। क्योंकि लोग जागरूक हो रहे हैं। अब लोगों की ओर से टीका लगवाया जा रहा है। पाबंदियां आने वाले दिनों में सख्त होगी इसका फैसला मुख्यमंत्री की बैठक में किया जाएगा। पंजाब जो जरूरी सर्जरियों पर रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन जिन सर्जरियों को टाला जा सकता है वे टाली जाएंगी। सेहत मंत्री ने कहा कि अकाली दल जो आरोप लगा रहा है वे निराधार हैं। इस समय में अकाली दल को राजनीति नहीं, बल्कि सूबे की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए। जो अकाली दल व्हाइट पेपर लाने की बात कह रहा है वे कोरी राजनीति है।

chat bot
आपका साथी