मोहाली में डेंगू रोकथाम की कोशिश जारी, स्वास्थ्य विभाग ने 2.18 लाख मकानों में की चेकिंग, 7520 घरों में मिला डेंगू लारवा

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजू धीर ने कहा कि जिले के लगभग सभी हाइलैंड्स को कवर किया है। डेंगू का इलाज हो रहा है इससे घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। डेंगू बुखार का संदेह होने पर नजदीकी अस्पताल में जाएं और तुरंत जांच कराएं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 03:38 PM (IST)
मोहाली में डेंगू रोकथाम की कोशिश जारी, स्वास्थ्य विभाग ने 2.18 लाख मकानों में की चेकिंग, 7520 घरों में मिला डेंगू लारवा
मोहाली स्वास्थ्य विभाग ने 225 लोगों के चालान भी काटे हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 3800 के करीब पहुंच गई है। डेंगू से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की 61 टीमें इस समय कंटेनमेंट निरीक्षण, सर्वे व जागरूकता अभियान चला रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि मार्च से अब तक जिले के 2,17,670 घरों का सर्वे कर 785083 कंटेनमेंट का निरीक्षण किया जा चुका है। सर्वेक्षण के दौरान 7520 घरों में डेंगू बुखार फैलाने वाले मच्छर के लारवा मिला। 225 चालान काटे गए। 

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजू धीर ने कहा कि जिले के लगभग सभी हाइलैंड्स को कवर किया है। डेंगू का इलाज हो रहा है इससे घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। डेंगू बुखार का संदेह होने पर नजदीकी अस्पताल में जाएं और तुरंत जांच कराएं।

सिविल सर्जन डा आदर्श पाल कौर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और इलाज बिल्कुल मुफ्त है। लोगों अभी भी अपने घरों के आसपास पानी खड़ा न होने दे। सिविल सर्जन कहा कि सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ड्राई डे को तौर पर मनाए। गमलों, कूलरों, फ्रिज की सफाई करें। इस साल बीते मार्च से डेंगू को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछेक जगह पर लापरवाही होने के कारण डेंगू फैल गया। लेकिन अभी स्थिति काबू में है।

डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, नाक, मुंह और मसूड़ों से खून बहना जब स्थिति बिगड़ती है, मतली और उल्टी होती है। ऐसे लक्षण होने पर लोगों को फौरन डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। ध्यान रहे कि डेंगू के हालत बिगडऩे पर सिविल अस्पताल में 100 बेड का स्पेशल डेंगू वार्ड बनाया गया है जहां पर लोगों का उपचार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी