हरियाणा-अफ्रीका कांक्लेव : हरियाणवी लोक नृत्य पर जम कर थिरके अफ्रीकी प्रतिनिधि

दो दिवसीय हरियाणा-अफ्रीका कांक्लेव के पहले दिन वीरवार को अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडल ने ¨पजौर स्थित प्रसिद्ध यादविंद्रा गार्डन का दौरा किया। गार्डन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:33 PM (IST)
हरियाणा-अफ्रीका कांक्लेव : हरियाणवी लोक नृत्य पर जम कर थिरके अफ्रीकी प्रतिनिधि
हरियाणवी कलाकारों ने नगाड़ा व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी

जासं, पंचकूला। दो दिवसीय हरियाणा-अफ्रीका कांक्लेव के पहले दिन वीरवार को अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडल ने पिंजौर स्थित प्रसिद्ध यादविंद्रा गार्डन का दौरा किया। गार्डन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया। हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी, महानिदेशक अनंत प्रकाश पांडे, विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल के पिंजौर गार्डन पहुंचने पर उनके स्वागत में हरियाणवी कलाकारों ने नगाड़ा व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। इस बीच प्रतिनिधिमंडल ने पूरे गार्डन का भ्रमण किया। हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारियों की ओर से उन्हें यादविंद्रा गार्डन के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को रंग महल, शीश महल और जल महल भी दिखाया गया तथा मुगल काल से जुड़े इनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य यादविंद्रा गार्डन के इतिहास, वस्तु कला तथा गार्डन के रख-रखाव से खासे प्रभावित हुए।

गार्डन की प्रशंसा करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी ऐतिहासिक धरोहरों का इसी प्रकार से संरक्षण व रखरखाव किया जाना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को कॉफीटेबल बुक- '¨पजौर-द गार्डन ऑफ पैराडाइज' भेंट की गई। गौरतलब है कि विदेश सहयोग विभाग, हरियाणा की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को दो दिवसीय हरियाणा-अफ्रीका कांक्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न अफ्रीकी देश जैसे- लोकतांत्रिक गणराज्य कोंगो, इजिप्ट, इथोपिया, एरिट्रिया, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मलवी, मॉरिशस, मोजांबीक, नाइजीरिया, सेनेगल, सेशल्स, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और युगांडा भाग ले रहे हैं।

हरियाणा-अफ्रीकी कांक्लेव का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और अफ्रीकी देशों की बीच मुख्यत: कृषि, खनन, आधारभूत संरचना, लॉजिस्टिक विकास, सूचना-प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूती प्रदान करना है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा सरकार और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग की रूपरेखा विकसित करना, अफ्रीकी देशों के साथ भाईचारे के संबंध स्थापित करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा हरियाणा और अफ्रीकी देशों के लोगों के बीच तालमेल बढ़ाना है। कांक्लेव के दूसरे दिन आज होटल ललित में होंगे कई कार्यक्रम कांक्लेव के दूसरे दिन कल 29 अक्तूबर शुक्रवार को होटल ललित चंडीगढ़ में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी