चंडीगढ़ में दंगलः जूनियर ग्रीको रोमन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों के चटाई धूल, पाया पहला स्थान

चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर -42 में हुई जूनियर ग्रीको रोमन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा के पहलवानों ने विरोधी पहलवानों को अपने आगे टिकने ही नहीं दिया और 225 प्वाइंट हासिल किए।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 10:53 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 10:53 AM (IST)
चंडीगढ़ में दंगलः जूनियर ग्रीको रोमन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों के चटाई धूल, पाया पहला स्थान
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर -42 में आयोजित जूनियर ग्रीको रोमन नेशनल चैंपियनशिप में कुश्ती करते पहलवान।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर -42 में आयोजित जूनियर ग्रीको रोमन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा के पहलवानों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 225 प्वाइंट हासिल किए। दिल्ली ने 225 प्वाइंट्स के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश ने 128 प्वाइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रतियोगिता के 60 किलोभारवर्ग में दिल्ली के प्रवेश ने पहला स्थान, यूपी के सौरभ ने दूसरा और मध्य प्रदेश के उदित पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के 67 किलोभारवर्ग में एसएससीबी के दीपक ने पहला, दिल्ली के दीपक ने दूसरा और हरियाणा के सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 72 किलोभारवर्ग में हरियाणा विकास ने पहला, अक्षय ने दूसरा और यूपी के सूरज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के 77 किलोभारवर्ग में हरियाणा के सचिन ने पहला, दिल्ली के रवि कुमार ने दूसरा और एसएससीबी के दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 82 किलोभारवर्ग में हरियाणा रोहित दहिया ने पहला, एसएससीबी के रवि मलिक ने दूसरा और पंजाब के धनेश्वर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के 87 किलोभारवर्ग में हरियाणा के सोनू ने पहला, मनोज कुमार ने दूसरा और दिल्ली के बिजेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के 97 किलोभारवर्ग में पंजाब के नरेंद्र चीमा ने पहला, हरियाणा के नीतेश ने दूसरा और दिल्ली के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के 130 भारवर्ग में हरियाणा के नीतेश ने पहला, यूपी के लिंकम सिंह ने दूसरा और राजस्थान के दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: मुख्‍तार अंसारी केस: पंजाब सरकार पर विपक्ष का हमला, जेलमंत्री बोले-सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के लिए आसान नहीं होगा पंजाब से यूपी के बांदा तक 890 KM का सफर


यह भी पढ़ें: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चे का ऐलान, जो किसान नेता चुनाव लड़ना चाहता है आंदोलन छोड़ दे

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी