हरियाणा के व्यक्ति ने जीरकपुर में महिला के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिलाई दवा, केस दर्ज

महिला की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर हरियाणा निवासी विरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म महिला के साथ मारपीट करने और महिला के गर्भवती होने पर जबरन दवाई खिलाने के आरोप में केस दर्ज किया है

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 01:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 01:44 PM (IST)
हरियाणा के व्यक्ति ने जीरकपुर में महिला के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिलाई दवा, केस दर्ज
आरोपित अभी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, जीरकपुर। पंचकूला की एक महिला ने व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपित के खिलाफ जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर हरियाणा निवासी विरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, महिला के साथ मारपीट करने और महिला के गर्भवती होने पर जबरन दवाई खिलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आइपीसी की धारा 313, 323, 376, 506 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह पंचकूला की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात हरियाणा के जिला करुक्षेत्र के पेहवा के वीरेंद्र के साथ हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपित ने महिला को अपनी बातों में फंसा कर जीरकपुर में मिलने के लिए बुलाया। जहां आरोपित ने महिला के साथ होटल दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपित विरेंद्र ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरेंद्र ने एक बार नहीं कई बार महिला का कई बार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपित ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

महिला ने आरोपित विरेंद्र को उसके गर्भवती होने की बात बताई तो उसने पीड़िता को गर्भपात करने के लिए मजबूर करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन गर्भपात के लिए दवा भी खिला दी। इसके बाद भी आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। आरोपित विरेंद्र की इन हरकतों के बाद महिला ने परेशान होकर पुलिस को आरोपित के खिलाफ शिकायत दी है। मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विरेंद्र सिंह निवासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी