लगातार दूसरे मैच गुरजंट सिंह ने जीत में निभाई अहम भूमिका

चंडीगढ़ हॉकी के ट्रेनी गुरजंट सिंह ने लगातार दूसरे मैच में गोलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:22 PM (IST)
लगातार दूसरे मैच गुरजंट सिंह ने जीत में निभाई अहम भूमिका
लगातार दूसरे मैच गुरजंट सिंह ने जीत में निभाई अहम भूमिका

विकास शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ हॉकी के ट्रेनी गुरजंट सिंह ने लगातार दूसरे मैच में गोलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुरजंट ने टीम के लिए मैच के 16वें मिनट में गोल किया। उनके इस गोल ने टीम में उत्साह बढ़ाने का काम किया और टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले गुरजंट सिंह ने शुक्रवार को पूल-ए के आखिरी मुकाबले में मेजबान जापान के खिलाफ मैच के 17वें और 56वें मिनट में दो गोल किए थे। यह टीम के किसी भी खिलाड़ी का सबसे बेहतर प्रदर्शन था। इस मैच में टीम ने जापान को 5-3 से मात दी थी। छह साल तक अकादमी के साथ जुड़े रहे हैं गुरजंट सिंह

गुरजंट के कोच रहे गुरमिदर सिंह ने बताया कि मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले गुरजंट सिंह 2005 से 2011 तक अकादमी से जुड़े रहे। गुरजंट स्कूल नेशनल-2011 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा था। इसके बाद वह जूनियर नेशनल खेलने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। इस टूर्नामेंट में भी पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था, लेकिन टीम मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। जूनियर व‌र्ल्ड कप की गोल्ड मेडल विजेता-2016 टीम का भी वह हिस्सा था। फारवर्ड पोजीशन में खेलने वाले गुरजंट सिंह का यह पहला ओलंपिक है, जिसमें उन्होंने खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा कि वह गुरजंट के खेल से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। अब सेमीफाइनल का इंतजार

हॉकी चंडीगढ़ के सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने बताया कि टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ शानदार जीत हासिल की और सेमीफाइनल में यह जीत टीम के लिए टॉनिक का काम करेगी। टीम का हौसला हर जीत के साथ बढ़ा है। हम बेसब्री से मंगलवार को व‌र्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी