ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान लांच, अब सुखना लेक पर लगेगा पौध मेला, लोगों को निशुल्क बांटे जाएंगे 80 हजार पौधे

जुलाई के पहले सप्ताह से चंडीगढ़ में वन महोत्सव की शुरुआत हो रही है। सुखना लेक के पास नर्सरी के सामने पौध मेला आयोजित होगा। इस पौध मेले का उद्घाटन खुद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इसकी तैयारियां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:53 PM (IST)
ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान लांच, अब सुखना लेक पर लगेगा पौध मेला, लोगों को निशुल्क बांटे जाएंगे 80 हजार पौधे
प्रशासन वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान लांच किया।

चंडीगढ़, जेएनएन। जुलाई के पहले सप्ताह से चंडीगढ़ में वन महोत्सव की शुरुआत हो रही है। सुखना लेक के पास नर्सरी के सामने पौध मेला आयोजित होगा। इस पौध मेले का उद्घाटन खुद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इसकी तैयारियां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है।

यह पौध मेला अनूठा होगा। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों की स्टॉल सजेंगी। इसके अलावा कंपोस्ट भी मिलेगा। वन महोत्वस के दौरान फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट 80 हजार पौधे वितरित करेगा। यह पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे। इसके लिए डिपार्टमेंट मोबाइल वैन भी शुरू करेगा। जो डोर स्टेप पर पौधे वितरित करेगी। यह सब होगा ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान-2021-22 के तहत।

पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस एक्शन प्लान को लांच किया। इस साल 1 लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्षय निर्धारित किया गया है, जिसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 75 हजार, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की हॉर्टिकल्चर विंग 40 हजार और नगर निगम 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके अलावा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 80 हजार पौधे निशुल्क बांटेगा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट 15 हजार पौधे निशुल्क बांटेगा और सेल करेगा। इसी तरह से नगर निगम 10 हजार पौधे डिस्ट्रीब्यूट और सेल करेगा। कुल दो लाख 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा तीन लाख बीज बोए जाएंगे। जबकि 3.20 लाख पौधों की कटिंग होगी। बात पिछले साल की करें तो डिपार्टमेंट के अनुसार 2.55 लाख का लक्ष्य था जिसकी जगह 2.83 लाख पौधे लगाए गए। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस मौके पर कहा कि चंडीगढ़ के रेजिडेंट्स पारंपरिक नेचर लवर्स हैं। इस पूरे अभियान में लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। बंजर जमीन को उपजाऊ हरा भरा बनाने के लिए काम होना चाहिए। इससे खाद्य उत्पादन बढ़ेगा। जैवविविधता के लिए भी यह महत्वपूर्ण है।

चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट देबेंद्र दलाई ने बताया कि चंडीगढ़ ने 46 फीसद एरिया को ग्रीन कवर फॉरेस्ट कवर रखने में सफलता हासिल की है। ग्रीनरी को बढ़ाने के लिए ग्रीन एक्शन प्लान तैयार किया गया है। लोगों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जाता है। सुखना वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी पर शॉर्ट फिल्म भी इस मौके पर रिलीज की गई। डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट डा. अब्दुल क्यूम ने प्रेजेंटेशन के जरिए एक्शन प्लान की विस्तृत जानकारी दी।

बीते वीरवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान लांच किया था। इस प्लान के तहत शहर में पौधे लगाने से पुराने पेड़ों की देखभाल करने का लक्ष्य शामिल है। चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट देबेंद्र दलाई ने एक्शन प्लान की प्रशासक को जानकारी दी। बताया कि इस साल वन महोत्सव के दौरान कितने पौधे लगाए जाएंगे। डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट डॉ. अब्दुल क्यूम ने इस प्लान पर प्रशासक के सामने प्रेजेंटेशन दी। साथ ही वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी दी।

chat bot
आपका साथी