लटक जाएंगे लोगों के काम, 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी, 24 को मोहाली में करेंगे बड़ी रैली

इससे पहले जुलाई में कर्मचारी लंबे समय तक हड़ताल पर रहे थे। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM (IST)
लटक जाएंगे लोगों के काम, 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी, 24 को मोहाली में करेंगे बड़ी रैली
मांगों को लेकर प्रशासनिक कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की है।

जागरण संवाददाता, मोहली। हम लोगों को आगाह कर रहे हैं कि यदि आपके प्रशासन से जुड़े कार्य हैं तो उन्हें जल्द ही निपटा लें नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। क्योंकि अगले सप्ताह मोहाली के प्रशासनिक कांप्लेक्स के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी मांगों को लेकर फिर से हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी, लंबे समय पदोन्नति न होना और 7वें पे कमिशन को लेकर पूरे पंजाब के जिला मुख्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी मोहाली में प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले जुलाई में कर्मचारी लंबे समय तक हड़ताल पर रहे थे। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। इसके चलते 22 व 23 सितंबर को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 24 सितंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर मोहाली में रैली करने की योजना है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि बीती 8 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार के साथ हुई बैठक में मांगों को गंभीरता से नहीं सुना गया और न ही प्रोसेसिंग रिपोर्ट तैयार की गई। जिसके बाद डीसी इंप्लाइज यूनियन पंजाब ने सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की तैयारी की है। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार को 21 सितंबर तक समय दिया गया है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो 22 व 23 सितंबर को पूरे राज्य में कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद वह 24 सितंबर को सामूहिक छुट्टी ले रहे हैं और मोहाली में होने वाली राज्य स्तरीय रैली में हिस्सा लेंगे। रैली के दौरान ही अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा और उनकी मांगों को इसी तरह अनदेखा किया गया तो कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं का भी बायकाट करेंगे।

वहीं राज्य भर के मुलाजिम 24 की रैली में कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार का भी ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ झूठे वादे करती रही है। लेकिन इस बार यूनियन वादों पर विश्वास नहीं करेगी बल्कि अपना संघर्ष परिणाम आने तक जारी रखेगी।

chat bot
आपका साथी