चंडीगढ़ को 20 और वेंटिलेटर मिले, कोरोना संक्रमित क्रिटिकल मरीजों के इलाज में होंगे इस्तेमाल

चंडीगढ़ प्रशासन को भारत सरकार ने 20 और वेंटिलेटर दिए हैं। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ में चार मिनी कोविड केयर सेंटर में इस समय 67 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:34 AM (IST)
चंडीगढ़ को 20 और वेंटिलेटर मिले, कोरोना संक्रमित क्रिटिकल मरीजों के इलाज में होंगे इस्तेमाल
चंडीगढ़ प्रशासन को भारत सरकार ने 20 और वेंटिलेटर दिए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासन को भारत सरकार की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 20 और वेंटिलेटर दिए गए हैं। यह जानकारी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से जो अतिरिक्त 20 वेंटीलेटर मिले हैं उन्हें सरकारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित क्रिटिकल मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि ऐसे मरीजों की वेंटिलेटर की असुविधा के कारण मौत ना हो सके। वहीं प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने जानकारी देते बताया कि चार मिनी कोविड केयर सेंटर में इस समय 67 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। सामाजिक संस्थाएं और व्यक्ति विशेष आगे आकर इन केयर सेंटर के माध्यम से संक्रमित मरीजों को इलाज के साथ पौष्टिक आहार तक उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में यह सामाजिक संस्थाएं और व्यक्ति विशेष प्रशासन के साथ-साथ अस्पतालों में बढ़ते संक्रमित मरीजों के बोझ को कम कर एक अहम योगदान दे रहे हैं । जिससे कि जो संक्रमित मरीज गंभीर अवस्था में है उन्हें इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें-  RL Bhatia Passed Away: 1984 के सिख दंगों में जीत दर्ज कर बचाई थी कांग्रेस की साख, बाद में नवजोत सिंह सिद्धू से खाई मात

दूसरे दिन 18 साल से ऊपर वाले 997 लोगों ने कराया टीकाकरण

18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन 997 ने लाभ उठाया। शनिवार को कुल 5,604 लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 2,79,079 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। अब तक 23,100 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,227 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 21,025 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 13,928 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 45 साल की उम्र के वैक्सीन की 1,928 पहली और तीन दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के बीच के 91, 055 वैक्सीन की पहली डोज और 12,612 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 68, 354 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 32,847 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Ludhiana Black Fungus ALERT! लुधियाना में ब्लैक फंगस, चपेट में आए कोरोना को मात देने वाले 20 लोग, कुछ की आंखें व जबड़े निकाले

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी