कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आया विश्व मानव रुहानी केंद्र, सिविल सर्जन पंचकूला को सौंपा सामान

कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई सामाजिक संस्थाएं और संगठन कोरोना मरीजों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में विश्व मानव रुहानी केंद्र ने भी पंचकूला सिविल अस्पताल में जरूरत का सामान दिया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:52 PM (IST)
कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आया विश्व मानव रुहानी केंद्र, सिविल सर्जन पंचकूला को सौंपा सामान
पंचकूला सिविल सर्जन को सामान भेंट करते विश्व मानव रुहानी केंद्र के सदस्य।

मनीमाजरा, जेएनएन। कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई सामाजिक संस्थाएं और संगठन कोरोना मरीजों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में विश्व मानव रुहानी केंद्र ने संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, अध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिए समय समय पर प्रशासन और अस्पतालों में मदद करती रहती है। इसी क्रम में विश्व मानव रुहानी केंद्र की शाखा-सकेतड़ी ने पंचकूला सिविल सर्जन को दवाइयां और अन्य सामान सौंपा।

इस बारे में विश्व मानव रुहानी केंद्र के महासचिव ईश्वर दास सागू ने बताया कि  संत बलजीत के आदेशानुसार सभी स्वयंसेवी और सदस्य निष्काम सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस क्रम में रविवार को केंद्र ने जरूरतमंदों को समय पर चित्सिक साम्रगी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंचकूला के सिविल सर्जन को (20, 22, 24) कानोला, नीले और सफेद कंटेनर, निडल डिस्ट्रायर, इमरजेंसी ट्रे, आइवी सेट, आइ फ्लयड एनएस, आईवी फ्लुयड आरएल, अस्थालीन रेस्पुले, इंजेक्शन अडरेनालाइन, इंजेक्शन प्रीडनीसोन, इंजेक्शन अट्रोपाइन, इंजेक्शन इफेरकोलीन, इंजेक्शन ड्रोटीन, इंजेक्शन अमोक्सीक्लेव, बडेकोर्ट इन्हेलर, बीपी अपार्टट्स डिजिटल, थर्मल स्कैनर पल्स ऑक्सीमीटर, गाऊन और डिस्पोजल पीपीई किट सौंपी है।

उन्होंने बताया कि विश्व मानव रुहानी केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों का आयोजन करते रहते हैं। संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी विश्व मानव रूहानी केद्र समाज सेवा के ऐसे  जनकल्याण कार्यों में प्रशासन को लगातार सहयोग जारी रखेगा।

chat bot
आपका साथी