पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होंगी 192 और नागरिक सेवाएं

पंजाब में सात विभागों से जुड़ी 192 और सेवाएं सेवा केंद्रों में उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सुधार संबंंधी विभाग को इन सेवाओं की शुरूआत की रूप-रेखा को अंतिम रूप देने के लिए सम्बन्धित विभागों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:21 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:21 PM (IST)
पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होंगी 192 और नागरिक सेवाएं
पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन बैठक लेती हुईं।

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य भर के सेवा केंद्रों में 7 विभागों की 192 और नागरिक सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध और परेशानी रहित नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाना है, जिससे उनको बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस संबंधी फैसला आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन की अध्यक्षता अधीन हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग में लिया गया।

पंजाब में चल रहे प्रशासनिक सुधारों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा केंद्रों से इन सेवाओं को शुरू करने से पहले इन्हें सरल बनाने के साथ-साथ इनकी री-इंजीनियरिंग की जाए। महाजन ने विभाग को यह सेवाएं और अधिक सरल और समयबद्ध ढंग से शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि यह यकीनी बनाया जाए कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशासनिक सुधार) अनिरुद्ध तिवाड़ी ने कहा कि नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए लगभग 10 लाख नागरिक हर महीने सेवा केंद्रों में आते हैं और सभी जिलों में 0.5 प्रतिशत से भी कम सेवाएं लंबित हैं।

जिक्रयोग्य है कि पुलिस विभाग से संबंधित नागरिक सेवाएं जैसे फर्द, सांझ केंद्र सेवाएं, आयुष्मान भारत कार्ड और ई-कोर्ट फीस पहले ही सेवा केन्द्रों से सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी हैं, जोकि सरकार के नज़रिए से समयबद्ध नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए एक प्रभावशाली प्रणाली साबित हुई है। सेवा केंद्रों से 192 और नागरिक सेवाओं की शुरूआत की योजना को अंतिम रूप देने की मंज़ूरी देते हुए मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सुधार संबंंधी विभाग को इन सेवाओं की शुरूआत की रूप-रेखा को अंतिम रूप देने के लिए सम्बन्धित विभागों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए।

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी