चंडीगढ़ में प्रापर्टी खरीदने का गोल्डन चांस, CHB ने 19 अक्टूबर तक बढ़ाई बिड की तारीख, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

सीएचबी ने सभी प्रापर्टी को इंस्पेक्शन के लिए दिन निर्धारित किया है। फ्री होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट को हर शनिवार को सुबह 10 से पांच बजे तक देखा जा सकता है। लीज होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट को हर बुधवार और लीज होल्ड कमर्शियल यूनिट को शुक्रवार मौके पर जाकर देख सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:37 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:37 AM (IST)
चंडीगढ़ में प्रापर्टी खरीदने का गोल्डन चांस, CHB ने 19 अक्टूबर तक बढ़ाई बिड की तारीख, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
191 रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रापर्टी में बिड सब्मिट करने की समय सीमा 19 अक्टूबरतक बढ़ा दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की बिल्ट अप प्रापर्टी खरीदना चाहते हैं और किसी वजह से जारी ई-टेंडर में बिड सब्मिट नहीं कर पाए तो यह अच्छा मौका है। बोर्ड ने ऐसे लोगों को पसंदीदा प्रापर्टी को अपना बनाने का गोल्डन चांस दिया है। अब ऐसे रेजिडेंट्स कोई भी रेजिडेंशियल या कमर्शियल प्रापर्टी के लिए 19 अक्टूबर तक बिड सब्मिट कर सकते हैं। पहले यह तारीख आठ अक्टूबर थी जिसे बाद में 12 किया गया लेकिन अब फिर इसे 19 अक्टूबर तक बढ़ाया है। लेकिन आगे बढ़ने का इंतजार न करें इसकी वजह यह है कि फेस्टिव सीजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौका मिले और बेहतर रूझान के लिए तिथि बढ़ाई है। आगे बढ़े यह कहा नहीं जा सकता।

जो बिडर पहले अपनी बिड सब्मिट कर चुके हैं वह भी 19 तक इसे घटा बढ़ा सकते हैं। साथ ही नए बिडर को भी मौका मिल गया है। 191 रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रापर्टी में अब बिड सब्मिट करने की समय सीमा 19 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक बढ़ा दी है। हालांकि ई-टेंडर की बाकी नियम व शर्तें 15 सितंबर को जारी पब्लिक नोटिस के तहत ही रहेंगे। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। त्योहारों में लोग प्रापर्टी खरीदना पसंद करते हैं। ज्यादा से ज्यादा प्रापर्टी इस ई-टेंडर में बिक जाएं इसलिए बोर्ड ने दूसरी बार ई-टेंडर की तिथि बढ़ाई है।

20 फीसद रेट कम

लीज होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट का रिजर्व प्राइज 10 फीसद और लीज होल्ड कमर्शियल यूनिट का रिजर्व प्राइज 20 फीसद कम करने के बाद इन्हें इस ई-टेंडर में शामिल किया गया था। इसके अलावा दो साइड बरामदे वाली कॉर्नर यूनिट के रिजर्व प्राइज भी पहले से कम किए गए थे। इस ई-टेंडर में 28 फ्री होल्ड बेसिस रेजिडेंशियल यूनिट, 31 लीज होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट और 132 लीज होल्ड बेस कॉमर्शियल यूनिट शामिल हैं।

खरीदने से पहले देख सकते हैं प्रापर्टी

सीएचबी ने सभी प्रापर्टी को इंस्पेक्शन के लिए दिन निर्धारित किया है। फ्री होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट को हर शनिवार को सुबह 10 से पांच बजे तक देखा जा सकता है। लीज होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट को हर बुधवार और लीज होल्ड कमर्शियल यूनिट को हर शुक्रवार मौके पर जा देख सकते हैं। प्रत्येक प्रापर्टी पर इंस्पेक्शन के लिए स्टीकर पेस्ट किया गया है ताकि इसकी पहचान हो सके। हर जगह साइट ऑफिस भी इंस्पेक्शन पर बनाए गए हैं। गूगल मैप लोकेशन सीएचबी वेबसाइट पर दी गई है।

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

इच्छुक प्रतिभागी सीएचबी की वेबसाइट www.chbonline.in पर विजिट कर विस्तृत प्रक्रिया जान सकता है। नियम शर्तें और प्रापर्टी की सभी जानकारी सूची यहां दी गई है। बिड सब्मिट करने के लिए https://etenders.chd.nic.in पर रजिस्टर्ड कराना होगा। ई-मेल आइडी, मोबाइल नंबर और डिजिटल सिग्नेचर बेसिक जरूरत रजिस्ट्रेशन के लिए रहेगी। 18 वर्ष से ऊपर कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है। फिर चाहे वह एनआरआइ, पीआइओ हो। पहले से रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रापर्टी है तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

कॉर्नर बूथ अब 50 फीसद तक सस्ता

दोनों साइड बरामदे वाले कॉर्नर कॉमर्शियल लीज होल्ड प्रापर्टी का रेट 50 फीसद तक कम किया गया है। मनीमाजरा का कॉर्नर स्मॉल बूथ 75 लाख से कम होकर 37 लाख रुपये में मिलेगा। मनीमाजरा में ही कॉर्नर स्मॉल बूथ नंबर 201 अब 97 लाख से कम होकर 47 लाख हो गया है।

लीज होल्ड कमर्शियल प्रापर्टी रिजर्व प्राइज

लोकेशन                           कैटेगरी            पहले         अब रिजर्व प्राइज

मनीमाजरा    कन्वीनियंट कॉर्नर शॉप               35                  31

--        कन्वीनियंट शॉप                                 31                 25

---        बड़ा बूथ                                           51                41

सेक्टर-40ए                    सर्विस बूथ                36                29

लीज होल्ड रेजिडेंशियल प्रापर्टी रिजर्व प्राइज

सेक्टर-39    एचआइजी        1.5 करोड़    94 लाख

सेक्टर-41डी    एलआइजी        22        20 लाख

मनीमाजरा    कैटेगरी-2          96        87 लाख

रेजिडेंशियल फ्री होल्ड प्रापर्टी रिजर्व प्राइज

सेक्टर-51    एमआइजी        --        90

सेक्टर-63    टू बेडरूम        --        70

सेक्टर-63    वन बेडरूम        --        44

नोट: रेट लाख रुपये में हैं।

chat bot
आपका साथी