गीता जयंती महोत्सव : रोशनी से जगमगाएगा पंचकूला, गूंजेंगे मंत्र

गीता जयंती की तैयारियां जोरों पर है। 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के प्रबंधों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिग में पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला सचिवालय ने जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:21 PM (IST)
गीता जयंती महोत्सव : रोशनी से जगमगाएगा पंचकूला, गूंजेंगे मंत्र
गीता जयंती महोत्सव : रोशनी से जगमगाएगा पंचकूला, गूंजेंगे मंत्र

जागरण संवाददाता, पंचकूला :

गीता जयंती की तैयारियां जोरों पर है। 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के प्रबंधों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिग में पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला सचिवालय ने जानकारी दी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में गीता सेमीनार, गीता हवन और पाठ, स्कूली बच्चों की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं, गीता पर आधारित प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा, गीता, महाभारत और भगवान श्री कृष्ण के बहुमुखी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगा।

14 दिसंबर को प्रात: 11.45 बजे हर जिला के 50 स्कूलों से 50-50 विद्याथिर्यों द्वारा आनलाइन माध्यम से गीता मंत्रोच्चार किया जाएगा। इस प्रकार हर जिला से 2500 बच्चे आनलाइन माध्यम से गीता मंत्रोच्चार में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गीता तथा विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसके अलावा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के जीवन तथा 1966 के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2021 के संबंध में लगभग सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एसडीएम ऋचा राठी को बनाया महोत्सव का नोडल अधिकारी

पंचकूला की एसडीएम ऋचा राठी को महोत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महोत्सव के दौरान पहले से तय गतिविधियों के अलावा महोत्सव के दौरान पंचकूला के सेक्टर 5, 6, 7 व 8 के मध्य स्थापित गीता चौक पर 12 से 14 दिसंबर तक लगातार रिकार्डेंड गीता मंत्रोच्चार होगा। रंग-बिरंगी लाइटों से सजेगा गीता चौक

गीता चौक को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ भव्य रूप से सजाया जाएगा जो कि महोत्सव के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस अवसर पर एसडीएम ऋचा राठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी