इंसानियत शर्मसारः चंडीगढ़ में कपड़े में लिपटा मिला बच्ची का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही नवजात बच्चों का रिकॉर्ड

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास शुक्रवार सुबह कपड़े से लिपटा बच्ची का भ्रूण मिला है। भ्रूण को कपड़े में लपेट कर कीचड़ में फेंका गया था। सूचना पाकर पहुंची बुडै़ल चौकी पुलिस ने भ्रूण को जीएमसीएच 32 की मोर्चरी में रखवा दिया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:51 AM (IST)
इंसानियत शर्मसारः चंडीगढ़ में कपड़े में लिपटा मिला बच्ची का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही नवजात बच्चों का रिकॉर्ड
चंडीगढ़ में कपड़े में लिपटा मिला बच्ची का भ्रूण।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास शुक्रवार सुबह कपड़े से लिपटा बच्ची का भ्रूण मिला है। भ्रूण को कपड़े में लपेट कर कीचड़ में फेंका गया था। सूचना पाकर पहुंची बुडै़ल चौकी पुलिस ने भ्रूण को जीएमसीएच 32 की मोर्चरी में रखवा दिया। वही, सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी विमल ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 7:00 बजे की है। इस दौरान गवर्नमेंट स्कूल के समीप सड़क किनारे बारिश के कारण फैले कीचड़ में कपड़े में लिपटी बच्ची का भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।

वही, जांच अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से भी वेरीफाई किया। इसके अलावा पुलिस ने सेक्टर 45 के सिविल हॉस्पिटल सहित जीएमसीएच 32 और जीएमएसएच 16 में भी नवजात बच्चों की रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। मामले में आरोपित माता-पिता की गिरफ्तारी होगी।

चंडीगढ़ में पहले भी मिल चुके हैं भ्रूण

साल 2018 में रायपूर खूर्द एरिया में चार महीने की बच्ची का भ्रूण मिला था। सूचना पाकर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। हालांकि, इस मामले में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

2020 दिसंबर में थाना मौलीजागरां क्षेत्र में एक बच्चे का भ्रूण मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि भ्रूण 6/7 महीने के बीच का लग रहा था। अभी तक पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद जांच में लगी है।

chat bot
आपका साथी