Swach Bharat Abhiyaan : गेल इंडिया ने नगर निगम को 1.13 करोड़ रुपये के सात टिप्पर साैंपे

सेक्टर-29 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विशेष कमिश्नर संजय झा सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन संजय झा भी उपस्थित रहे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:31 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:31 AM (IST)
Swach Bharat Abhiyaan : गेल इंडिया ने नगर निगम को 1.13 करोड़ रुपये के सात टिप्पर साैंपे
Swach Bharat Abhiyaan : गेल इंडिया ने नगर निगम को 1.13 करोड़ रुपये के सात टिप्पर साैंपे

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कचरा उठाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के लिए गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की ओर से नगर निगम को सात टिप्पर और 141 रेहड़ी साइकिलें सौंपी गई हैं। बुधवार को गेल के निदेशक एवं भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने इन टिप्पर को फ्लैग ऑफ किया।

सेक्टर-29 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विशेष कमिश्नर संजय झा, सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन संजय झा भी उपस्थित रहे। टंडन ने बताया कि सात टिप्पर पर एक करोड़ 13 लाख और 142 रेहड़ी साइकिल पर 35 लाख रुपये का खर्चा आया है। इसका भुगतान गेल ने ही किया है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत चंडीगढ़ को ही गेल तीन करोड़ 40 लाख रुपये की राशि दे चुका है। इस मौके पर आर्ट एंड कल्चर कमेटी की ओर से कचरे का सही इस्तेमाल विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी