24 घंटे पानी की सप्लाई के प्रोजेक्ट को स्टडी करने आया फ्रांस का डेलीगेशन

शहर में 24 घंटे पानी आपूर्ति शुरू करने के प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए फ्रांस डेवलपमेंट एजेंसी के विशेषज्ञ चंडीगढ़ पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:21 PM (IST)
24 घंटे पानी की सप्लाई के प्रोजेक्ट को स्टडी करने आया फ्रांस का डेलीगेशन
24 घंटे पानी की सप्लाई के प्रोजेक्ट को स्टडी करने आया फ्रांस का डेलीगेशन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में 24 घंटे पानी आपूर्ति शुरू करने के प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए फ्रांस डेवलपमेंट एजेंसी के विशेषज्ञ चंडीगढ़ पहुंचे हैं। टीम इस प्रोजेक्ट का तकनीकी स्तर पर स्टडी कर रही है। विशेषज्ञ 25 सितंबर तक इस प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कामों की साइट पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मालूम हो कि इस प्रोजेक्ट के लिए अभी फ्रांस से चंडीगढ़ नगर निगम का समझौता साइन होना है, जिसके बाद लोन की राशि चंडीगढ़ को मिलेगी। वीरवार को नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ अनिंदिता मित्रा के साथ मुलाकात की और विशेषज्ञों को प्रोजेक्ट्स की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मालूम हो कि प्रोजेक्ट के तहत 2027 से शहरवासियों को 24 घंटे पानी मिलना शुरू हो जाएगा। कमिश्नर ने टीम के साथ आए विशेषज्ञ पियरे, अंकित, डेल्फिन और जतिन का स्वागत किया और लोन की राशि मंजूर करने पर यूरोपीय संघ का आभार भी व्यक्त किया। कमिश्नर ने प्रोजेक्ट के तहत सभी पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें वित्तीय, पर्यावरण और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि खरीद के तरीके, जनता के बीच इसकी अनुकूलन क्षमता, क्षमता निर्माण, परियोजना के कामकाज और सार्वजनिक प्रभाव के बीच मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर कुल 591.57 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिस पर लिए जाने वाले लोन के लिए जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रोजेक्ट के तहत ग्रांट इन एड भी मिल रही है। कमिश्नर ने बताया कि फ्रांस से आए एक्सप‌र्ट्स सेक्टर-39 के प्रमुख वाटर व‌र्क्स के अलावा स्लम कालोनियों और नगर निगम में जाकर भी निरीक्षण करेंगे और इसकी आपूर्ति प्रणाली का आकलन करेंगे। इसके साथ ही प्रोजेक्ट को लागू करने वाले अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों से बात करेगी। मालूम हो कि इस प्रोजेक्ट से पानी जब मिलना शुरू हो जाएगा तो पानी के रेट भी बढ़ाए जाएंगे। प्रोजेक्ट का कांग्रेस विरोध भी कर रही है क्योंकि उनका मानना है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर शहरवासियों पर बोझ डलेगा।

chat bot
आपका साथी